Noida Metro Rail Corporation: नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच चलने वाली एक्वा मेट्रो लाइन के चार स्टेशनों पर कियोस्क और कमर्शियल प्लॉट किराए पर देने की योजना शुरू की गई है। अधिक किराया देने वालों को जगह आवंटित की जाएगी। NMRC ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। दावा किया जा रहा है कि इससे लोगों को रोजगार मिलने में आसानी होगी।
कारोबार शुरू करने का शानदार मौका
नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) के अध्यक्ष डॉक्टर लोकेश एम ने बताया कि एक्वा मेट्रो लाइन पर रोजाना करीब 70 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। यात्रियों की सुहलियत के लिए कियोस्क योजना एक्वा मेट्रो लाइन स्टेशनों पर शुरू की गई है। अधिक किराया देने वालों को कियोस्क की जगह आवंटित की जा रही है। यह लोगों के पास अपना कारोबार शुरू करने का शानदार मौका है। लोकेश एम ने बताया कि एनएमआरसी के सभी 21 मेट्रो स्टेशन पर कियोस्क लगाने की योजना है। एक्वा लाइन मेट्रो स्टेशन पर कियोस्क के जरिए मिल रहा रोजगार
NMRC की वेबसाइट पर जानकारी अपलोड
उन्होंने बताया कि सेक्टर-101, डेपोक, परी चौक और अल्फा वन मेट्रो स्टेशनों पर कियोस्क की योजना बनाई गई है। अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-81 और 83 और डेपोक मेट्रो स्टेशन पर कमर्शियल जगह दी जाएगी। इन दोनों योजनाओं से जुड़ी पूरी जानकारी एनएमआरसी की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। इससे पहले एनएमआरसी इस मेट्रो लाइन के स्टेशनों पर भी कियोस्क की योजना बना चुकी है।
100 से अधिक कियोस्क और वेंडिंग मशीन की योजना
बताया जा रहा है कि इस लाइन पर 100 से अधिक कियोस्क और वेंडिंग मशीन लगाने की योजना बनाई गई है। करीब 18 कियोस्क आवंटित भी किए जा चुके हैं। कुछ शुरू भी हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही और स्टेशनों पर कियोस्क शुरू किए जाएंगे।
पहले आओ, पहले पाओ
NMRC के अनुसार, इस योजना के तहत 10 वर्ग मीटर तक के कियोस्क पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दिए जाएंगे। खास बात यह है कि इस प्रक्रिया में उद्यमियों को टेंडर प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा, बल्कि आसान आवेदन प्रक्रिया के जरिए वे अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। यह नीति विशेष रूप से युवा उद्यमियों और स्टार्टअप्स के लिए बनाई गई है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 hr agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
2 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
5 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
5 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines