Nithari Murder Case Allahabad HC: उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोएडा के निठारी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली को उन 12 मामलों से बरी कर दिया है, जिनमें निचली अदालत ने उसे मौत की सजा सुनाई थी। निठारी हत्याकांड के सिलसिले में कोली को 10 से ज्यादा मामलों में मौत की सजा सुनाई गई थी।
निठारी हत्याकांड में दोनों को बनाया गया था आरोपी और सह-आरोपी
उधर, मोनिंदर सिंह पंढेर को भी दो मामलों से बरी कर दिया गया है, जिनमें उसे मौत की सजा दी गई थी। सुरेंद्र कोली और मोनिंदर सिंह पंढेर उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में नोएडा के कुख्यात निठारी हत्याकांड में आरोपी और सह-अभियुक्त हैं। कोली को 2005 और 2006 के बीच कई बच्चों के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में निचली अदालतों ने दोषी पाया था।
साल 2006 में सामने आया था मामला
जानकारी के मुताबिक, यह वीभत्स मामला दिसंबर 2006 में सामने आया था, जब निठारी में एक घर के पास नाले में कंकाल पाए गए। आरोप लगाया गया था कि कोली बच्चों को मिठाइयां और चॉकलेट देकर फुसलाता था और फिर घर लाता था। बाद में उनकी हत्या करता था और लाशों के साथ यौन संबंध बनाता था। आरोपियों पर नरभक्षण का भी आरोप लगाया गया था। वह हड्डियों और शरीर के अन्य हिस्सों को घर के पीछे एक खाई में फेंक देता था।
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
1 hr agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
2 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
5 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
7 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
19 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
23 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
23 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines