UP By Election 2024: उत्तरप्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए सपा और बीजेपी में जंग तेज हो गई है। इस बीच लखनऊ में बीजेपी कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर ने खलबली मचा दी है। निषाद पार्टी के कार्यकर्तााओं ने बीजेपी कार्यालय के बाहर सत्ताईस का खेवनहार नाम से पोस्टर लगाया है। ऐसे में अब ये होर्डिंग चर्चा का विषय बना हुआ है।
उपचुनाव में निषाद पार्टी के संजय निषाद दो सीटें मांग रहे थे। निषाद पार्टी मिर्जापुर जिले की मझवां और अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट बीजेपी से मांग रही थी। दोनों सीटों पर 2022 के चुनाव में पार्टी ने उम्मीदवार उतारे थे। हालांकि बीजेपी ने इस बार निषाद पार्टी की मांग ठुकरा दी। संजय निषाद काफी दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए थे। इस दौरान उन्होंने सीटों को लेकर जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।
इस बात पर मानें संजय निषाद
जेपी नड्डा ने मुलाकात के दौरान संजय निषाद को यह आश्वासन दिया कि योगी सरकार दिवाली के बाद निषाद समुदाय को एससी आरक्षण का लाभ दिलाने के काम करेगी। इसके बाद संजय निषाद बिना सीट शेयरिंग किए ही गठबंधन धर्म निभाने की बात कही। बता दें कि निषाद पार्टी बीजेपी की सहयोगी पार्टी है होर्डिंग में ऊपर की ओर पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ गृह मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह की तस्वीरें लगाई गई हैं। वहीं इसके दूसरी ओर यूपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और ब्रजेश पाठक की तस्वीरें लगी हैं।
ये भी पढ़ेंः सीट नहीं मिली फिर भी BJP का समर्थन क्यों कर रहे संजय निषाद? 2027 के लिए कर दिया बड़ा दावा
पोस्टर पर निषाद पार्टी के प्रवक्ता अजय सिंह की तस्वीर भी है। होर्डिंग को देखने पर लगता है कि इसे अजय सिंह या उनके समर्थक ने लगवाया होगा। बीजेपी कार्यालय के बाहर लगे होर्डिंग दोनों दलों के बीच ऑल इज वेल का संदेश देने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः आदित्य ठाकरे के लिए एकनाथ शिंदे का खास प्लान, वर्ली सीट पर इस दिग्गज चेहरे को बना सकते है उम्मीदवार
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
9 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
12 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
12 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
13 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
15 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
17 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
18 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
19 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
20 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines