Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में हुए निक्की मर्डर केस के बाद विधायक दादरी तेजपाल नागर बृहस्पतिवार को रूपबास गांव स्थित निक्की के घर पहुंचे। उन्होंने निक्की के पिता भिखारी सिंह से मुलाकात की। विधायक ने स्पष्ट किया है कि योगी सरकार दोषियों को सख्त सजा दिलवाएगी। जो भी दोषी होगा उसको किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। विधायक ने कहा कि वह लगातार इस मामले में नजर बनाए हुए है। बेटी की जान गई है कोई बचने नहीं पाएगा।
ये भी पढ़ें: 4 दिन में पूरी हो जाएगी Nikki Murder Case की जांच, ग्रेटर नोएडा के वकील बोले फ्री में लड़ेंगे केस
डीसीपी को किया फोन
दादरी विधायक तेजपाल नागर ने निक्की के घर पहुंचने के बाद मौके से ही डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खां को फोन किया। विधायक ने कहा कि इस मामले में पुलिस जल्द अपनी कार्रवाई पूरी करे। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। विधायक ने डीसीपी से केस की प्रोग्रेस रिपोर्ट पूछी। उनसे कहा कि बेटी को न्याय मिलना चाहिए।
सोशल मीडिया पर अपील
विधायक ने सोशल मीडिया के यूजर्स से भी अपील की है कि वह इस दुख की घड़ी में निक्की व उसके घरवालों को ट्रोल न करें। उन्होंने कहा कि परिस्थिति जो भी रही हो यदि किसी की जान गई है तो उसके पीछे की सच्चाई सबके सामने आनी जरूरी है। विधायक ने यह भी कहा कि वह दुख की घड़ी में परिवार के साथ है।
ये भी पढ़ें: Nikki Murder Case आगरा व चंडीगढ़ के लैब में भेजे गए वायरल 5 वीडियो, सामने आएगा सच
संबंधित खबरें
पीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
2 hrs agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
2 hrs agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
3 hrs agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
5 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
13 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
17 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
18 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
18 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
19 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines