New Born Baby Found In Train: मां के कलेजे का टुकड़ा उसका बच्चा होता है। हालांकि आजकल ऐसी खबरें सामने आ रही हैं, जिन्हें सुनकर रूह कांप उठती है। अब एक ट्रेन में तीन दिन का मासूम बच्चा सूटकेस से बरामद किया गया है। बच्चे की हालत गंभीर है और उसकी जान बचाने के लिए डॉक्टरों की एक टीम लगातार कोशिश कर रही है।
ANI को एक अधिकारी ने बताया कि 22 जून को पटना-चंडीगढ़ ट्रेन के एक रेलवे कोच में तीन दिन का नवजात बच्चा एक सूटकेस में लावारिस हालत में मिला। बच्चे की बरामदगी के बाद हड़कंप मच गया। इसके बाद बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
डॉक्टर ने कहा- बच्चे की हालत गंभीर
मुरादाबाद की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. निर्मला पाठक ने बताया कि नवजात की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे मुरादाबाद जिला अस्पताल में गहन चिकित्सा देखभाल में रखा गया है। एएनआई से बात करते हुए सीएमएस पाठक ने कहा, “नवजात शिशु को रेलवे के डॉक्टरों और कर्मचारियों द्वारा 22 जून को सुबह 2 बजे के आसपास लाया गया था। बच्चा रेलवे कोच में एक सूटकेस में पाया गया था। आगमन पर वह गंभीर हालत में था और अब भी वैसा ही है।”
उन्होंने बताया कि बच्चे को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है और एंटीबायोटिक्स दी जा रही हैं। डॉक्टरों और बाल रोग विशेषज्ञों की एक टीम उसकी गहन निगरानी कर रही है। नवजात शिशु लड़का है और तीन दिन का है। अधिकारियों को अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि नवजात को ट्रेन में किसने छोड़ा।
यह भी पढ़ें : वंदे भारत में यात्री को पीटने वाले भाजपा विधायक को नोटिस जारी, प्रदेशाध्यक्ष ने 7 दिन में मांगा जवाब
अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर ट्रेन में बैग में रखकर बच्चे को छोड़ा किसने? बच्चे के रोने की आवाज सुनकर यात्रियों ने इसकी सूचना GRP को दी थी, जिसके बाद अधिकारियों को सूचित किया गया और तुरंत बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि जिस बैग में नवजात को रखा गया था, उसमें से एक मोबाइल सिम कार्ड भी बरामद हुआ है। अब इसी सिम कार्ड के जरिए GRP बच्चे के परिजनों की तलाश कर रही है।
संबंधित खबरें
यूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 hr agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
3 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
3 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
5 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
6 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
7 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
9 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
20 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
1 day agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines