Uttar Pradesh News : नए साल पर उत्तर प्रदेश से एक बुरी खबर सामने आ रही है। एक महिला ने अस्पताल के गेट पर बच्चे को जन्म दिया और इलाज के अभाव में थोड़ी देर में ही नवजात की मौत हो गई। उस महिला के पास अस्पताल को देने के लिए पैसे नहीं थे, इसलिए स्टाफ ने उसे भर्ती करने से मना कर दिया। इस मामले में डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।
यह मामला बदायूं के जिला महिला अस्पताल का है। कबूलपुरा इलाके की रहने वाली एक महिला को प्रसव पीड़ा हुआ तो घरवाले उसे लेकर जिला महिला अस्पताल लेकर गए। महिला के पति ने कहा कि अस्पताल में न तो कोई डॉक्टर था और न ही कोई कर्मचारी। जिला महिला अस्पताल में जो स्टाफ भी था, उसने भी महिला को अस्पताल में एडमिट करने से इनकार कर दिया।
यह भी पढ़ें : UP News : बिना नहाए आए 5 बच्चों को प्रिंसिपल ने दी सजा
अस्पताल के कर्मियों पर पैसे मांगने का आरोप
अंत में जिला महिला अस्पताल के गेट पर ही महिला की डिलीवरी हो गई। इसके थोड़ी देर बाद ही नवजात ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने अस्पताल के कर्मचारियों पर पैसे मांगने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनके पास पैसे नहीं थे, इसलिए स्टाफ ने अस्पताल में भर्ती करने से मना कर दिया था। नए साल पर एक महिला से उसका बच्चा दूर हो गया है। हालांकि, सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए कोई पैसा नहीं लगता है, फिर कर्मचारी मरीजों से पैसे मांगते हैं।
डीएम ने जांच के लिए दिए आदेश
इस मामले में बदायूं के जिलाधिकारी का कहना है कि जिला महिला अस्पताल के कर्मियों ने महिला को भर्ती न करने का दुर्व्यवहार किया। इस मामले की जांच सिटी मजिस्ट्रेट करेंगे और तीन दिनों के अंदर रिपोर्ट सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि अगर जांच में पैसे मांगने की बात सही साबित हुई या अन्य कोई कारण निकला तो अस्पताल के स्टाफ के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
17 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines