NEET Paper Leak Scam: सपा नेता और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि जानबूझकर पेपर लीक करवाए जा रहे हैं। बीजेपी की सरकारों का यही तरीका है। आप इतिहास उठाकर देख लीजिए, भाजपा की सरकारों में ही पेपर लीक के मामले सामने आते रहे हैं। यूपी में ही ये सबसे बड़ा सवाल निकलकर आया है।
अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि आप नौजवानों को आरक्षण और नौकरी से दूर रखना चाहते हैं। इसलिए जानबूझकर पेपर लीक करवाए जा रहे हैं। बच्चों की मांग के हिसाब से ही काम होना चाहिए। अखिलेश ने कहा कि अगर हिस्ट्री देखें तो सब सच पता लग जाएगा। बीजेपी अपने लोगों को खुश करने के लिए पेपर लीक करवाने जैसे काम करती है। यूपी का मुद्दा अब दिल्ली भी पहुंच गया है। करोड़ों लोगों के साथ ठगी का खेल किया गया है।
अपने लोगों को खुश करना बीजेपी का मकसद
अखिलेश ने कहा कि बीजेपी की सरकार युवाओं के भविष्य को बर्बाद करना चाहती है। इससे पहले भी अखिलेश कई मुद्दों पर सरकार को घेर चुके हैं। अखिलेश ने कहा कि सरकार ने शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को एक तरह से नकल माफिया के सुपुर्द कर दिया है। अखिलेश ने कहा कि नीट का पेपर लीक होना युवाओं के भविष्य पर सीधा हमला है। सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हो चुकी है। युवाओं को ठगा जा रहा है। सिपाही भर्ती की परीक्षा का पेपर लीक होना भ्रष्टाचार का ही प्रमाण है। अखिलेश यादव ने कहा कि अब जानबूझकर युवाओं को परेशान करने के लिए पेपर लीक करवाए जा रहे हैं। यही बीजेपी की मानसिकता है।
यह भी पढ़ें:24 साल की Lady Don का CCTV फुटेज; ‘ब्वॉयफेंड’ को 40 गोलियां मरवाई, जानें कैसे फंसाया था हुस्न के जाल में?
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
3 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
5 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
7 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
7 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
8 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
9 hrs agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
12 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
14 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
15 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines