Nainital-Udham Singh Nagar Lok Sabha: उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को पहली चरण में मतदान होंगा। इन पांच में से एक हॉट सीट है नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा। इस सीट के अंतर्गत नैनीताल और उधमसिंह दो जिले हैं और इन लोकसभा सीट के अंतर्गत कुल 15 विधानसभा आती हैं। इस सीट पर कुल करीब 20 लाख से अधिक की आबादी है।
बीजेपी ने फिर अजय भट्ट को बनाया अपना उम्मीदवार
इस लोकसभा सीट पर साल 2019 के चुनाव नतीजों पर नजर डालें तो यहां से बीजेपी के अजय भट्ट ने कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत को हराया था। अजय भट्ट को कुल 7 लाख 72 हजार 195 वोट मिले थे जबकि हरीश रावत को 4 लाख 33 हजार 99 वोट पड़े थे। वहीं, 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी नेता और पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने 2 लाख 84 हजार 717 मतों से कांग्रेस के प्रत्याशी करण चंद सिंह बाबा को हराया था।
63.11 फीसदी ग्रामीण आबादी है निर्णायक वोट बैंक
कांग्रेस ने इस सीट से प्रकाश जोशी को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, बसपा ने अख्तर अली को यहां से चुनाव मैदान में उतारा है। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर करीब 20 लाख से अधिक वोटर हैं। जानकारी के अनुसार इस सीट पर 63.11 फीसदी ग्रामीण आबादी है, जो यहां निर्णायक वोट बैंक है। इस सीट पर शहरी आबादी 36.89 फीसदी, 5.17 फीसदी अनुसूचित जनजाति, 16.08 प्रतिशत अनुसूचित जाति और करीब 15 फीसदी मुस्लिम मतदाता हैं।
लोकसभा सीट का इतिहास
जानकारी के अनुसार परिसीमन में बदलाव के बाद 2008 में नैनीताल-उधमसिंह लोकसभा सीट बनी थी। साल 2009 में यहां से कांग्रेस के करण चंद सिंह बाबा चुनाव जीते थे। वहीं, दूसरे नंबर पर बीजेपी के बच्ची सिंह रावत रहे थे। यहां नैनीताल जिले में 6 विधानसभा सीट और उधमसिंह नगर जिले में कुल 9 विधानसभा सीटें आती हैं। बता दें साल 1995 में नैनीताल के तराई वाले हिस्से को अगलकर उधम सिंह जिला बनाया गया था.
ये भी पढ़ें: कौन हैं पूर्व मंत्री हिमराज सिंह? नीतीश कुमार के एक फोन पर वापस लिया नामांकन
ये भी पढ़ें: मायावती की बसपा को बड़ा झटका, राजस्थान से प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया, की ‘घर’ वापस
संबंधित खबरें
'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
2 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
4 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
14 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
16 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
17 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
20 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
20 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
22 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
22 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines