उत्तराखंड के नैनीताल में नाबालिक छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद सरोवर नगरी नैनीताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपों के बाद सरोवर नगरी में जमकर बवाल हुआ। हिंदूवादी संगठनों ने कोतवाली का घेराव कर बवाल किया। नैनीताल में बीती रात ही आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन स्थानीय लोगों का गुस्सा इसके बाद भी शांत नहीं हुआ। क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही। हिंदूवादी संगठनों ने जमकर हंगामा किया। मामले को बढ़ता देख नैनीताल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को सामान्य करने की कोशिश की। साथ ही रातभर नैनीताल में पीएसी फोर्स को भारी मात्रा में तैनात किया गया।
क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें, पूरा मामला नैनीताल में मल्लीताल के कंपाउंड में रहने वाली दो नाबालिग बहनों में से 12 वर्षीय छोटी बहन ने अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज की। इस दौरान कोतवाली में लगातार हिंदूवादी संगठन के लोगों के साथ स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने लगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए लगभग सवा 10 बजे बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी घटनास्थल पहुंच गई। आक्रोशित युवकों के दल ने मल्लीताल के बड़ा बाजार में जुलूस निकालकर नारेबाजी की और लोगों का समर्थन जुटाया। पुलिस के एसपी जगदीश चंद्र देर रात कोतवाली पहुंचे। लोगों ने गाड़ी पड़ाव क्षेत्र में कुछ दुकानों में तोड़फोड़ भी की है। खबर के अनुसार, नैनीताल में रहने वाली दो बहनें मल्लीताल के एक निजी स्कूल में सातवीं और नौवीं कक्षा में पढ़ती हैं। दोनों बच्चियों में से छोटी बहन को लालच देकर वृद्ध ने उसके साथ दुराचार किया।
मां के साथ तहरीर देने पहुंची नाबालिग
किशोरी अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंची। पुलिस ने नाबालिग को मेडिकल के लिए बीडी पाण्डे अस्पताल भेजा दिया। इस मामले में तनाव बढ़ता देख मौके पर प्रशासन की तरफ से एडीएम फिंचाराम चौहान, जॉइंट मजिस्ट्रेट आईएएस वरुणा अग्रवाल और नायाब तहसीलदार अस्पताल के बाद कोतवाली पहुंचे और भीड़ को शांत करने की कोशिश की। इस घटना के बाद नैनीताल में आक्रोश पैदा हो गया। आरोपी उस्मान एक ठेकेदार बताया जा रहा है। यह मामला सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा ऐसा फूटा कि लोगों ने बाजार में हर तरफ तोड़फोड़ की। साथ ही कई घरों पर ईंट-पत्थर फेंके। रातभर पुलिस ने मोर्चा संभाले रखा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा, जिसके बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रही।
ये भी पढ़ें- सीमा हैदर को क्यों नहीं लौटाया गया पाकिस्तान? सामने आया बड़ा पेंच
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
23 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines