(धर्मेंद्र कुमार, मुजफ्फरनगर)
UP Muzaffarnagar News : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में तंबाकू की पुड़िया (चैनी खैनी) को लेकर हुए मामूली विवाद में दंबगों ने 50 वर्षीय शख्स की जमकर पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
यह घटना मुजफ्फरनगर के बुढाना कोतवाली क्षेत्र में स्थित कुरथल गांव की है। चैनी खैनी को लेकर राजवीर से गांव के तीन लोग टिल्लू, दीपक और मंगू का विवाद हो गया। इस पर तीनों दंबगों ने पहले राजवीर को जमकर पीटा और फिर उसे भाले से वारकर घायल कर दिया। पुलिस ने लहूलुहान स्थिति में राजवीर को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।
यह भी पढ़ें : कांवड़ यात्रा से पहले मुजफ्फरनगर में फल और दुकान वालों ने टांगे नाम, ओवैसी भड़के
पत्नी ने लगाया बड़ा आरोप
इस घटना के बाद मृतक राजवीर की पत्नी कविता ने आरोप लगाया कि नशे में तीन लोग रात करीब 11 बजे घर आए और दरवाजा खटखटाया। जब दरवाजा खोला तो उन्होंने चैनी खैनी मांगी। इस पर महिला ने कहा कि इतनी रात में कहां से चैनी खैनी लाकर दूं। इस पर तीनों लोगों ने उसके साथ हाथापाई की। जब उसके पति राजवीर आए तो तीनों आरोपियों ने उसे जान से मार डाला।
यह भी पढ़ें : तंबाकू मांगा, नहीं दिया तो गोलियों से भून डाला… जब ‘खाकी’ ही बनी हत्या की वजह
मर्डर केस पर क्या बोले सीओ?
बुढाना के सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि कुरथल गांव में तंबाकू को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें राजवीर नाम के व्यक्ति को भाले से मारा गया। राजवीर को नजदीकी सीएचसी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 2 टीमें गठित की गई हैं।
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
2 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
2 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
3 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
4 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines