Mukhtar Ansari Funeral UP Police Action Update: डॉन मुख्तार अंसारी को आज उसके पैतृक गांव में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। मुहम्मदाबाद युसुफपुर गांव में डॉन के घर फाटक में दफनाने की रस्में पूरी की गईं। अतिम विदाई देने से पहले नमाज पढ़ी गई। इसके बाद डॉन की शवयात्रा निकली, जो भारी हुजूम के बीच घर से आधा किलोमीटर दूर काली बाग स्थित कब्रिस्तान में पहुंची।
कब्रिस्तान में रीति रिवाजों के साथ मुख्तार अंसानी को दफना दिया गया। इस दौरान कब्रिस्तान में सिर्फ परिवार के सदस्यों को जाने दिया गया। कब्रिस्तान के बाहर डॉन के समर्थकों का सैलाब उमड़ा, जो लगातार नारेबाजी करते रहे। गाजीपुर पुलिस ने नारेबाजी करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की घोषणा की है। वीडियो से शिनाख्त करके नारेबाजी करने वालों पर मामला दर्ज किया जाएगा।
जनाजे को छूने के लिए लोगों में मची भगदड़
गाजीपुर के SP ओमवीर सिंह और DM आर्यका अखौरी ने मीडिया के सामने बयान दिया कि इलाके में धारा 144 लागू की गई थी, बावजूद इसके मुख्तार अंसारी के हजारों समर्थक जुटे। धारा 144 के नियम का उल्लंघन हुआ। भीड़ का कंट्रोल करने के लिए पुलिस जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लोगों में मुख्तार अंसारी के जनाजे को छूने की होड़ लगी थी।
मना करने के बावजूद लोगों ने खूब नारेबाजी की। वीडियोग्राफी करवाई गई है और इसमें जो लोग नारे लगाते दिखेंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुख्तार अंसारी के परिजनों ने भी लोगों से अपील की थी कि वे शांति बनाए रखें। पुलिस को उनका काम करने में सहयोग करें, लेकिन लोग नहीं माने। अब पुलिस अपना काम करेगी, नारेबाजी करने वालों को किसी कीमत पर नहीं बख्शेंगे।
बांदा से गाजीपुर देररात पहुंचा पार्थिव शरीर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 19 साल से जेल में कैद मुख्तार अंसारी की गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। हालांकि उसके परिवार ने स्लो पॉइजन देकर मारने का आरोप लगाया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत होने की वजह हार्ट अटैक बताई गई। पोस्टमार्टम के बाद मुख्तार अंसारी का पार्थिव शरीर लेकर बेटा उमर अंसारी बांदा से गाजीपुर पहुंचा। यहां मुख्तार अंसारी के घर फाटक के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। इसके बाद सुबह नमाज अदा करने के बाद मुख्तार अंसारी का जनाजा निकला, जिसमें हजारों की संख्या में लोग उमड़े, वहीं भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।
संबंधित खबरें
आजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
22 mins agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
51 mins agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
1 hr agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 hr ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
2 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
5 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
15 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
17 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines