हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्रूर-निर्दयी मां! थप्पड़ मारे, हाथ मरोड़े, दरात गर्दन पर मारी; बेटी पर हमले का वीडियो वायरल

Mother Attacks Daughter With Knife: वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के कुशीनगर का बताया जा रहा है और इस बच्ची को महिला ने गोद लिया है।

विज्ञापन
मां ने बेटी पर किया दरात से हमला

Mother Attacks Daughter With Knife: कहते हैं कि ‘पुत कपुत हो सकते हैं, लेकिन माता कुमाता नहीं हो सकतीं’, लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जो इस बात को गलत साबित कर रहा है। इस वीडियो में एक महिला एक छोटी सी बच्ची पर सब्जी काटने वाले दरात (चाकू) से मारती दिखाई दे रही हैं। इतना ही नहीं, वीडियो में महिला बच्ची को थप्पड़ मारती और हाथों को मरोड़ते हुए भी नजर आ रही है। फिलहाल, वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

महिला ने गोद बच्ची को दरात से मारा

बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के कुशीनगर का है। वीडियो के साथ मिली जानकारी के मुताबिक यह महिला बच्ची की मां है। इस बच्ची को महिला ने गोद लिया है। वायरल वीडियो की शुरुआत में महिला चूल्हे के पास बैठे हुए बच्ची से सब्जी और पानी मांगती है। बच्ची इस सारे सामान को देने के बाद महिला के सामने किताब या कॉपी लेकर बैठ जाती है। इतने में अचानक महिला बच्ची का हाथ पकड़ लेती है और सब्जी काटने वाले दरात से उसे मारने लगती है। एक बार को तो ऐसा लगता है कि महिला बच्ची की जान ले रही है। इसके बावजूद महिला का गुस्सा शांत नहीं होता और हाथों को मरोड़ते हुए थप्पड़ मारती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Ayodhya का वो कनक महल, जो श्रीराम की ‘दुल्हन’ सीता को मुंह दिखाई में दिया था सास कैकेयी ने

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 

वीडियो को पत्रकार प्रिया सिंह ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि महिला ने बच्ची को गोद लिया है। इस वीडियो को अब तक 392.2K बार देखा जा चुका है। वीडियो पर कमेंट करते हुए लोग उस महिला की काफी निंदा कर रहे हैं। साथ ही सरकार से महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola