Moradabad News: संभल के बाद आज मुरादाबाद में मंदिर की खुदाई का काम शुरू हो गया। 1980 में हुए दंगे में मंदिर के पुजारी की हत्या के बाद से ही मंदिर बंद था। पुजारी के पोते ने एक सप्ताह पहले मुरादाबाद के डीएम को अर्जी देकर मंदिर को दोबारा खुलवाने की मांग की।
इसके बाद प्रशासन ने तीन दिन पहले शहर में नगफनी एरिया में झब्बू का नाला मोहल्ले में स्थित मंदिर का जायजा लिया। मंदिर के गर्भगृह को दंगे के बाद दीवारें लगाकर बंद किया गया था। सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच इन दीवारों को तोड़ा गया। फिलहाल मौके पर फोर्स तैनात है। खुदाई में हनुमानजी, शिवलिंग और नंदी की प्रतिमाएं मिलीं हैं।
खुदाई के दौरान जमा हुए लोग
फिलहाल प्रशासन द्वारा पूरे एरिया को साफ करवाया जा रहा है। मौके पर लोग जुटे हैं। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे यहां एसडीएम राम मोहन मीणा, नगर निगम अभियंता रईस अहमद और 2 थाने की फोर्स पहुंच गई। थोड़ी देर बाद डीएम अनुज सिंह भी मंदिर पहुंच गए। इसके बाद खुदाई शुरू हुई तो मंदिर की दीवार पर हनुमानजी की प्रतिमाएं दिखने लगी। जमीन पर शिवलिंग का स्थान बना था। पास में नंदी बैठे हैं। दीवार पर कुछ और प्रतिमाएं भी हैं, मगर वे खंडित है।
ये भी पढ़ेंः ‘कानून सबके लिए समान, बेहतर होता अगर…,’ अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर क्या बोले पवन कल्याण?
लोगों ने किया था प्रदर्शन
बता दें कि मंदिर खोलने को लेकर पिछले दिनों लोगों ने प्रदर्शन किया था। इसके बाद डीएम ने इस मामले में एसडीएम से रिपोर्ट देने को कहा। एसडीएम ने 27 दिसंबर को मंदिर से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई। इसमें पाया कि एक किन्नर मंदिर की साफ-सफाई करती थी। इसके बाद एक अवैध दीवार खड़ी करवा दी गई। जिससे मंदिर आना मुश्किल हो गया। फिलहाल प्रतिमाओं की सफाई का काम चल रहा है। एसडीएम ने बताया कि मूर्तियां कितनी पुरानी है, ये अभी साफ नहीं हो पाया है।
ये भी पढ़ेंः राजस्थान में तबादलों से प्रतिबंध हटा, नए साल पर सरकारी कर्मचारियों को तोहफा
संबंधित खबरें
उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, पत्नी के उत्पीड़न और जान से मारने का लगा है आरोप
7 mins agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
3 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
5 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
13 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
21 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
21 hrs agoशिमला में लक्कर बाजार से रिज तक जाना आसान, शुरू होगी फ्यूनिकुलर ट्रॉली सेवा
23 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
1 day agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
1 day ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines