Moradabad Jatayu Ki Nazar: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य के विकास के लिए नए-नए आयाम तलाश रही है। इसके साथ ही राज्य सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भी लगातार उचित और जरूरी कदम उठा रही है। इसी कड़ी में मुरादाबाद जिले के अंदर नए सुरक्षा प्रोजेक्ट शुरू किया गया है, जिसका नाम ‘जटायु की नजर’ रखा गया है। जिले में अब स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 24 घंटे पूरे शहर में ‘जटायु की नजर’ से निगरानी की जाएगी। ‘जटायु की नजर’ शहर की आपराधिक घटनाओं के साथ-साथ साफ-सफाई की मॉनिटरिंग करेगी।
24 घंटे निगरानी रखेगा जटायु
इस बारे में मुरादाबाद नगर निगम के नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि जटायु शहर की आपराधिक घटनाओं के साथ-साथ साफ-सफाई पर भी नजर रखेगा। शहर में जटायु ड्रोन कैमरे से 24 घंटे निगरानी करेगा। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर 100 से अधिक पैनिक बटन लगाए जा रहे हैं। अपराध पीड़ित के पैनिक बटन दबाते ही जटायु अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच जाएगा। आसमान से ही नजर आने वाले लाइव फुटेज को पीछे चल रहे मोबाइल कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराएगा।
पुलिस को मिलेगा लाइव विजुअल
इसके अलावा जटायु टीम पुलिस कंट्रोल रूम को भी लाइव विजुअल उपलब्ध कराएगी। जटायु आपराधिक वारदात या इमरजेंसी के साथ-साथ साफ-सफाई पर भी नजर रखेगा। जटायु की नजर से नगर निगम स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम में बैठे अधिकारी भी स्वच्छता पर नजर रखेंगे कि नगर निगम की टीम साफ-सफाई में लापरवाही तो नहीं बरत रही है। ये सारी जानकारी जटायु देगा।
पूरा होगा स्मार्ट सिटी का टारगेट
मुरादाबाद नगर निगम जटायु के जरिए स्मार्ट सिटी के टारगेट को पूरा करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। जटायु से शहर में सुरक्षा, सफाई और 24 घंटे निगरानी को डिजिटल तकनीक से बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है। जटायु में हाईटेक सीसीटीवी कैमरे के साथ-साथ नाइट विजन कैमरे भी हैं, जिसके उपयोग से 24 घंटे निगरानी की जाएगी।
संबंधित खबरें
UP चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर पेंच, कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
1 hr agoजनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी
3 hrs agoसीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
3 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी की बनबसा में पहली बार कैबिनेट बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
3 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
4 hrs ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', CM योगी का ऐलान, जानें नाम बदलने के पीछे की राजनीति
5 hrs agoराज्यसभा चुनाव: BJP उम्मीदवारों का ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य तो बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट
7 hrs agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को होगा फायदा
10 hrs ago'12000 टूरिस्ट, होटल-गेस्ट हाउस फुल और…', जानें उत्तराखंड और हिमाचल घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
11 hrs ago'अफवाहों पर ध्यान न दें लोग', प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत के 8 दिन बाद आया आश्रम का बयान
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines