Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक रिश्तों को कलंकित करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जिससे वही गर्भवती हो गई। समाज में नाबालिग लड़की की इज्जत बचाने के लिए उसके जीजा उसे ट्रेन से दिल्ली ले जा रहे थे। इस दौरान ट्रेन टॉयलेट में नाबालिग ने बच्चे को जन्म दे दिया। इससे लड़की और उसके जीजा घबरा गए। जिसके बाद उन्होंने नवजात को एक बैग में डालकरट्रेन के जनरल कोच में छोड़ दिया। ट्रेन के कोच में बच्चा मिलने की सूचना पर रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। जिसमें ये चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
सिम कार्ड से सुलझी गुत्थी
इस मामले की जांच करने वाले मुरादाबाद जंक्शन स्टेशन हेड जीआरपी रविन्द्र वशिष्ठ ने बताया कि पिछले महीने 22 जून को समर स्पेशल ट्रेन के जनरल कोच में एक बैग के अंदर नवजात मिला, जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर रेलवे पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चे को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि जिस बैग में बच्चा मिला था, उसी बैग से एक सिम कार्ड मिला, जो बिहार का था। पुलिस ने सिम कार्ड के मालिक से बात की।
पिता ने किया बेटी के साथ दुष्कर्म
इसके बाद मामले की जांच में पता चला कि बच्चे को जन्म इस शख्स की नाबालिग साली ने दिया था, जो दुष्कर्म के बाद गर्भवती हो गई थी। बदनामी से बचने के लिए नाबालिग का जीजा कुछ करीबी परिजनों के साथ उसे दिल्ली ले जा रहा था। इसी दौरान नाबालिग ने ट्रेन में ही अपने बच्चे को जन्म दिया। इससे सभी डर गए और बच्चे को बैग में डालकर जनरल कोच में रखकर दूसरी ट्रेन से वापस बिहार चले गए। पूछताछ के दौरान नाबालिग ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में मुफ्त बस यात्रा के लिए ‘सहेली स्मार्ट कार्ड’ जरूरी, महिलाओं के पास होने चाहिए ये अहम दस्तावेज
पीड़िता ने बताया कि उसके ही पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद पीड़िता को कोर्ट में पेश किया गया और उसका बयान दर्ज कराया गया। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की एक टीम जांच के लिए बिहार भी जाएगी।
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
2 hrs agoकानपुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत
10 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
12 hrs agoचुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
1 day agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
1 day ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
1 day agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
1 day agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 day agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 day agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines