हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Monsoon Update: बारिश से हाहाकार! पिथौरागढ़ में बादल फटा; नदियां उफनी, मैदानी राज्यों में बाढ़ जैसे हालात

विज्ञापन

Monsoon Update: पूरे देश में मानसून की बारिश से हाहाकार जैसी स्थिति है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक बारिश अपने रौद्र रूप में है। इसी बीच उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बादल फटने की खबर सामने आ रही है। इसके अलावा पहाड़ी राज्य में बरसाती नाले और नदियां उफान पर हैं। इसके अलावा दक्षिण के राज्यों में भी बारिश से जल प्रलय जैसे हालात हैं। केरल, कर्नाटक, बिहार समेत कई राज्य बारिश से प्रभावित हैं।

https://twitter.com/AHindinews/status/1677176021853024256

धारचूला में राहत कार्य जारी

जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की धारचूला तहसील के दारमा घाटी में बादल फट गया है। यहां के एसडीएम की ओर से बताया गया कि अभी तक किसी जनहानि की खबर नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है और राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ेंः ‘चिंता करने के लिए भारतीय होने की जरूरत नहीं है’, मणिपुर हिंसा पर अमेरिका ने की मदद की पेशकश

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1677127863475261440

विज्ञापन

पहाड़ से सड़क पर गिरा मलबा

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, उत्तराखंड में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर छिनका के पास बारिश के बीच भूस्खलन हो गया। उत्तराखंड पुलिस की ओर से बताया गया है कि पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने के कारण रास्ता पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। पुलिस का कहना है कि मलबा हटाने का काम चल रहा है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1677169364385284096

विज्ञापन

उत्तराखंड में नदियां उफान पर

इसके अलावा उत्तराखंड में बारिश के कारण बरसाती नदियां अपने उफान पर हैं। एएनआई के अनुसार, भूस्खलन के कारण चमोली में कनोल मोटर मार्ग अवरुद्ध हो गया है। इसके कारण लोगों को नंदानगर घाट पर लकड़ी के डंडों से बनाए पुल के सहारे नंदाकिनी नदी को पार करना पड़ रहा है। इससे लोगों की जान को खतरा हो रहा है।

यह भी पढ़ेंः मुंबई में एनसीपी की बैठक आज; शरद पवार ने विधायकों को दिए ये आदेश, अजित खेमे ने भी जारी किया नोटिस

विज्ञापन

https://twitter.com/AHindinews/status/1677155920575619073

कर्नाटक और केरल में बारिश से हाहाकार

दक्षिण भारत के कई राज्य भी बारिश से हाल बेहाल हैं। कर्नाटक के उडुपी में बारिश के बाद बड़े इलाके में जलभराव की स्थिति है। इसके अलावा मंगलुरु में लागातार हो रही बारिश से शहर में भारी जलजमाव देखने को मिला है। उधर, केरल के कोट्टायम, अलप्पुझा और तुरुवनंतपुरम में भी भारी बारिश का दौर जारी है। कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति है।

विज्ञापन

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola