Mock Drill: उत्तर प्रदेश विधानसभा परिसर में अचानक हलचल तेज हो गई। विधान भवन के ऊपर सेना का हेलीकॉप्टर मंडराने लगा। एका-एक हेलीकॉप्टर से एनएसजी के ब्लैककैट कमांडो उतरे। पूरे परिसर को उन्होंने अपने कब्जे लिया और परिसर में मौजूद ‘आतंकियों’ को पकड़ लिया। चौंकिए नहीं, गुरुवार को यूपी विधानसभा में एनएसजी कमांडो ने एक मॉकड्रिल की। इसके बाद सीएम योगी ने सभी कमांडो से मुलाकात की। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
NSG ने दिखाई अपने सटीकता
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को उत्तर प्रदेश पुलिस और एनएसजी के कमांडो ने संयुक्त रूप से एक मॉकड्रिल का अभ्यास किया। किसी भी आतंकी वारदात को नाकाम करने के लिए एक सटीक और सफल रणनीति का परिचय दिया। इस दौरान सेना का हेलीकॉप्टर भी मॉकड्रिल में शामिल हुआ। इस ऑपरेशन से पहले भी बुधवार को गांडीव फाइव नाम से एक मॉकड्रिल की गई थी।
सीएम योगी खुद रहे मौजूद
न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से जारी एक वीडियो में देखा जा सकता है कि आसामान में सेना के हेलीकॉप्टर से रस्सी के सहारे उतरते हुए देखा गया है। हालांकि एकाएक हुई एक प्रैक्टिस से लोगों में थोड़ी हलचल हो गई। लोग घबरा गए। इस दौरान पुलिस मुख्यालय पर सीएम योगी आदित्यनाथ, लखनऊ के जिलाधिकारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। ऑपरेशन के बाद सीएम योगी कमांडो से मिले। उन्हें बधाई दी।
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
8 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
11 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
12 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
23 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines