उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स कई सालों से लापता था। परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे। उसकी पत्नी और बेटा शख्स की तलाश में परेशान थे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। इसके बाद अचानक एक रील वायरल हुई और सालों से लापता शख्स किसी और महिला के साथ वीडियो बनाते पकड़ा गया। शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
जितेंद्र कुमार उर्फ बबलू नाम का शख्स साल 2018 से लापता घोषित किया गया था। लापता होने से पहले, साल 2017 में उसकी शादी शीलू नाम की एक लड़की से हुई थी, लेकिन दोनों के रिश्ते में खटास आ गई थी। आरोप है कि जितेंद्र ने शीलू को कथित तौर पर दहेज, सोने की चेन और अंगूठी के लिए प्रताड़ित किया और अंत में जब दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो उसे घर से निकाल दिया। शीलू ने इसके बाद शिकायत दर्ज कराई थी।
मामले को लेकर जांच चल ही रही थी कि जितेंद्र अचानक लापता हो गया। उसे तलाशने की बहुत कोशिश हुई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 20 अप्रैल 2018 को उसके पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जब पुलिस की तलाश में भी जितेंद्र का कुछ पता नहीं चला, तो उसके परिवार ने शीलू पर ही उसकी हत्या करने और शव गायब करने का इल्जाम लगा दिया।
तब से अब तक जितेंद्र का कोई सुराग नहीं मिला था। सात साल तक शीलू इसी उम्मीद में रही कि उसका पति शायद लौट आए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हाल ही में शीलू को इंस्टाग्राम पर एक रील मिली, जिसमें उसका पति एक अन्य महिला के साथ दिखाई दे रहा था। इसकी जानकारी उसने पुलिस को दी। पुलिस ने जांच शुरू की तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई।
यह भी पढ़ें : सिपाही पति ने प्रेमी संग पकड़ी पत्नी, कुशीनगर में हुआ हाईबोल्टेज ड्रामा
पुलिस जांच में सामने आया कि जितेंद्र ने साजिश रची थी और खुद के गायब होने का नाटक किया था। वह लुधियाना गया और वहां दूसरी महिला से शादी करके नई ज़िंदगी शुरू कर ली। वह सालों से इसी तरह जी रहा था, लेकिन एक वायरल रील ने उसकी साजिश से पर्दा उठा दिया। जितेंद्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उस पर दोबारा शादी करने, धोखाधड़ी और दहेज उत्पीड़न से जुड़ी कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
56 mins agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
2 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
4 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
6 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
11 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
11 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
19 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
22 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines