हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Milkipur Bypoll Result 2025 : मिल्कीपुर में भाजपा की बंपर जीत, साइकिल की निकली हवा

LIVE Milkipur Vidhan Sabha Bypoll Result 2025 Latest Update: फैजाबाद की मिल्कीपुर विधासनभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए। यहां पढ़ें मिल्कीपुर विधासनभा सीट से जुड़ी पल पल के अपडेट।

विज्ञापन

Milkipur Bypoll Result 2025 : उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर कमल खिला। भाजपा ने मिल्कीपुर में जीत हासिल कर समाजवादी पार्टी से अयोध्या की हार का बदला ले लिया। बीजेपी के उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान ने सपा के अजीत प्रसाद को 61710 वोटों के अंतर से शिकस्त दी।

वहीं सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने भाजपा पर हमला बोला है। अवधेश प्रसाद ने कहा कि भाजपा ने बेईमानी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस सीट पर बीजेपी और सपा के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिला। दोनों पार्टियों ने चुनाव के दौरान पूरी ताकत झोंकी थी।इस विधानसभा सीट से सपा के अवधेश प्रसाद विधायक थे, उनके सांसद बनने के बाद यह सीट खाली हुई थी।

मिल्कीपुर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जश्न में डूब गए हैं।  करीब एक महीने पहले ही होली खेली जा रही है। अब भाजपा के नेता अपनी जीत को लेकर आश्वस्त दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

 

किसके-किसके बीच है मुकाबला?

भरतीय जनता पार्टी ने चंद्रभानु पासवान को अपना उम्‍मीदवार घोषित किया। वहीं समाजवादी पार्टी ने अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को ही प्रत्याशी घोषित किया हुआ था। इस सीट पर जबरदस्त मुकाबला इसलिए देखने को मिला क्योंकि लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा हार गई थी और सपा ने जीत दर्ज की थी। राम मंदिर बनने के बाद यहां से भाजपा की हार खूब किरकिरी करवाई थी।

पार्टी का नाम प्रत्याशी का नाम  वोटों की संख्या जीत/हार
भाजपा चंद्रभानु पासवान 146397 जीत
समाजवादी पार्टी अजीत प्रसाद 84687 हार

मिल्कीपुर विधासनभा सीट पर BJP ने पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ का टिकट काट दिया था, जिससे वे नाराज बताए जा रहे थे लेकिन भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के दखल के बाद वह पार्टी गतिविधियों में शामिल हुए थे। बाबा गोरखनाथ 2017 विधानसभा चुनाव जीते थे लेकिन 2022 में हार गए थे और सपा के अवधेश प्रसाद विधायक बने थे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola