Milkipur Assembly By Election Exit Poll 2025 : यूपी स्थित अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर 5 फरवरी को मतदान संपन्न हो गया। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और समाजवादी पार्टी (SP) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस उपचुनाव में दोनों राजनीतिक दलों के दिग्गज नेताओं ने जमकर चुनाव प्रचार किया था। चुनाव आयोग के अनुसार, शाम 5 बजे तक 65 फीसदी वोट पड़े।
मिल्कीपुर सीट पर लंबे समय तक सपा का दबदबा रहा है, लेकिन लोकसभा चुनाव में अयोध्या में मिली हार के बाद भाजपा के लिए मिल्कीपुर प्रतिष्ठ का प्रश्न बन गया है। अब राजनीतिक दलों की निगाहें एग्जिट पोल पर टिकी हैं। ZEE के जीनिया एआई एग्जिट पोल में मिल्कीपुर सीट बीजेपी के खाते में आ सकती है।
यह भी पढ़ें : SP-BJP की साख दांव पर… मिल्कीपुर सीट पर नए मुद्दे ने किसकी बढ़ाई मुश्किल?
जानें किस पार्टी का कितना मिलेगा वोट
जीनिया एआई एग्जिट पोल ने मिल्कीपुर में कमल खिलाया। मिल्कीपुर में भाजपा को 52 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है, जबकि सपा को 48 प्रतिशत। ऐसे में लोकसभा चुनाव में अयोध्या में हार का बदला भाजपा मिल्कीपुर में ले सकती है।
यह भी पढ़ें : मिल्कीपुर उपचुनाव में प्रतिष्ठा दांव पर, अखिलेश यादव और सीएम योगी के लिए क्यों जरूरी है ये सीट?
मिल्कीपुर से कौन-कौन उम्मीदवार?
जहां भाजपा की ओर से चंद्रभानु पासवान मिल्कीपुर से उपचुनाव लड़ रहे हैं तो वहीं समाजवादी पार्टी ने अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को चुनावी मैदान में उतारा है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने संतोष कुमार चौधरी को टिकट दिया है। अवधेश प्रसाद के सांसद बनने के बाद मिल्कीपुर सीट खाली हुई थी। हालांकि, दिल्ली विधानसभा चुनाव के साथ ही मिल्कीपुर उपचुनाव का नतीजा 8 फरवरी को आएगा।
संबंधित खबरें
राम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा, जानें 73000 पेज की चार्जशीट में क्या-क्या
1 hr agoUP चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर पेंच, कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
13 hrs agoजनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी
14 hrs agoसीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
15 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी की बनबसा में पहली बार कैबिनेट बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
15 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
15 hrs ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', CM योगी का ऐलान, जानें नाम बदलने के पीछे की राजनीति
17 hrs agoराज्यसभा चुनाव: BJP उम्मीदवारों का ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य तो बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट
19 hrs agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को होगा फायदा
22 hrs ago'12000 टूरिस्ट, होटल-गेस्ट हाउस फुल और…', जानें उत्तराखंड और हिमाचल घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines