Anupriya Patel Security: एनडीए की सहयोगी और अपना दल (सोनेलाल) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल को केंद्र सरकार ने वाई कैटेगरी की सिक्योरिटी दी है। बुधवार को गृह मंत्रालय ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया। गृह मंत्रालय के अनुसार, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को केंद्रीय वाणिज्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ‘वाई +’ श्रेणी सुरक्षा कवर देने का निर्देश दिया गया है।
मंत्रालय के आदेश के अनुसार, CISF के जवान अब पटेल को चौबीसों घंटे सुरक्षा कवर देंगे। अनुप्रिया पटेल ने जुलाई 2021 में वाणिज्य और उद्योग के राज्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था।
12 से अधिक कमांडो रहें तैनात
42 वर्षीय अनुप्रिया पटेल उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर सीट से सांसद हैं। अब उन्हें एक दर्जन से अधिक सशस्त्र कमांडो सिक्योरिटी कवर देंगे। 1981 में जन्मी अनुप्रिया 2016 से 2019 तक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में राज्य मंत्री रहीं हैं।
अनुप्रिया 2014 और फिर 2019 में मिर्जापुर से सांसद चुनी गईं।
देश के 146 लोगों की सुरक्षा कर रही CISF
पटेल को छोड़कर अब तक कुल 146 लोगों को सीआईएसएफ द्वारा सुरक्षा कवच प्रदान किया जा रहा है। उनमें से, लगभग 20 को गृह मंत्रालय के तहत एक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, CISF द्वारा ‘Y +’ सुरक्षा कवर प्रदान किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Odisha Accident: जाजपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर चार मजदूरों की मौत, मालगाड़ी के नीचे कर रहे थे आराम
संबंधित खबरें
यूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
20 mins agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
6 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
7 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
10 hrs agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
11 hrs agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
13 hrs agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
1 day agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
1 day agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
1 day agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines