हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

किसके साथ स्कूटी पर दवा खरीदने गई थी मुस्कान? मेडिकल स्टोर के मालिक ने बताया सच

सौरभ राजपूत मर्डर मामले में लगातार चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। मुस्कान ने जिस मेडिकल स्टोर से दवा खरीदी थी, पुलिस ने उसके मालिक से बातचीत की है। अपने साथ मुस्कान एक बुजुर्ग को लेकर गई थी। विस्तार से पूरी बात को जान लेते हैं।

विज्ञापन

विमल कौशिक, मेरठ

उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए सौरभ राजपूत केस में लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। सौरभ की हत्या से पहले उसे नशीली दवा दी गई थी। हत्या से करीब एक महीने पहले हत्यारोपी पत्नी मुस्कान ने मेरठ के खैर नगर में दवाइयों की मार्केट से दवा खरीदी थी। दवा की खरीद एक मेडिकल स्टोर से की गई थी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने दुकान मालिक अमित जोशी से बात की है। जोशी ने पुलिस को बताया है कि एक महिला स्कूटी पर बुजुर्ग को लेकर आई थी। महिला ने मोबाइल फोन में प्रिस्क्रिप्शन दिखाया था। वह दवा एंजाइटी (घबराहट) की थी, जो आयुर्वेदिक होती है। महिला ने कहा कि उनके साथ पिता हैं, जिनके लिए ये दवा लेनी है।

बड़ा सवाल- साथ आया बुजुर्ग कौन था?

पुलिस ने दुकान मालिक से पूछा कि आपने उनके पिता का टीवी पर इंटरव्यू देखा है क्या? जवाब में अमित जोशी ने हां कहा। जोशी ने पुलिस को बताया कि जो बुजुर्ग मुस्कान के साथ था, वह उसका पिता नहीं था। वह झूठ बोलकर किसी और बुजुर्ग को साथ लाई थी। टीवी पर उन्होंने देखा कि उसके पिता इतने बुजुर्ग नहीं हैं। अमित जोशी के अनुसार मुस्कान ने जो दवा खरीदी, उससे बेहोशी या नींद नहीं आती। उसमें अंग्रेजी दवा की तरह अल्कोहल नहीं होता। वह दवाई सिर्फ रिलैक्स के लिए होती है, उससे कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। जोशी ने कहा कि वे नहीं जानते कि इस दवा के ओवरडोज से बेहोशी हो सकती है या नहीं? मेडिकल स्टोर की जांच ड्रग्स इंस्पेक्टर पीयूष शर्मा की टीम ने भी की है।

विज्ञापन

सौरभ को पता था अवैध संबंधों का

पुलिस को मामले में अब आरोपी बुजुर्ग की तलाश है। वहीं, पुलिस को ये भी पता लगा है कि मुस्कान और साहिल के अवैध संबंधों के बारे में सौरभ को पता लग गया था। 2021 में सौरभ ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। साहिल और मुस्कान की स्नैपचैट पर बातें होती थीं। हत्या से पहले सारी चैटिंग डिलीट कर दी गई। सौरभ का मोबाइल भी फॉरेंसिक लैब में भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:साहिल और मुस्कान का रिमांड लेगी पुलिस, सौरभ मर्डर मामले में अब तक क्या-क्या खुलासे?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:इजराइल-अमेरिका का अरब के 3 देशों पर हमला, होदेइदाह एयरपोर्ट को उड़ाया; जानें कहां-कहां मचाई तबाही?

क्या औरंगजेब कंट्रोवर्सी के बीच 'राणा सांगा गद्दार' बयान देकर सपा नेता ने आग में घी डालने का काम किया है?

विज्ञापन

View Results

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola