Ganga Expressway: पश्चिमी यूपी के मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत सहित प्रयागराज, अमरोहा और अन्य कई जिलों के लोगों को जल्द ही नए एक्सप्रेसवे का तौहफा मिलने वाला है। मेरठ से संगम नगरी प्रयागराज तक बनाए जा रहे गंगा एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो चुका है अब केवल फिनिशिंग का काम ही कहीं-कहीं पर बचा हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है कि मेरठ से प्रयागराज तक नवंबर में चालू हो सकता है। वहीं अमरोहा की हसनपुर तहसील के क्षेत्र में एक्सप्रेसवे का लगभग 23 किलोमीटर तक एक्सप्रेसवे का निर्माण को पूरा करने की तारीख 12 अक्टुबर 2025 है। यहां सड़क बनकर तैयार हो चुकी। इसके अलावा एक्सप्रेसवे पर बारिश के दिनों मे पानी एकत्र ना हो सकें इसके लिए पाइप लाइन का कार्य भी पूरा किया जा चुका है।
594 किमी लंबा है गंगा एक्सप्रेसवे
मेरठ से प्रयागराज तक 594 किमी लंबा गंगा एक्सप्रेसवे पर हसरपुर रहरा मार्ग पर ओवरब्रिज और टी प्वाइंट भी बनाकर तैयार कर दिए गए है। इसके अलावा यहां पर एक्सप्रेसवे के दोनों ओर टोल बूथ का निर्माण भी किया जा रहा है और गंगा नदी पर पाइंदापुर में पुल भी बन चुका है, हालांकि अभी कई जगहों पर बारिश के कारण फिनिशिंग का काम रोकना पड़ा है। गांगा एक्सप्रेसवे के शुरू होने पर मेरठ से प्रयागराज तक का सफर आसान हो जाएगा और इस सफर को 8 घंटे से भी कम समय में पूरा किया जा सकेंगा।
यह भी पढ़ें- आगरा से अलीगढ़ का सफर 1 घंटे में होगा पूरा, जल्द मिलेगा नए एक्सप्रेसवे का गिफ्ट
नवंबर में चालू होने की उम्मीद
गंगा एक्सप्रेसवे के औद्योगिक ग्रीन गलियारा की स्थापना की जानी है, हालाकि अभी तक इस ग्रीन गलियारे के निर्माण के लिए भूमि की खरीद का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। वहां कई गांव के किसान अधिक मुआवजा देने की मांग कर रहें है, जिसके कारण अभी तक लगभग 60 प्रतिशत जमीन ही खरीदी जा सकी है। वहीं इस मामले में अमरोहा के अधिकारियों का कहना है कि जनपद में गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा हो चुका है। बचे हुए कार्य भी अक्टुबर तक पूरा कर लिया जाएगा। संभावना है कि नवंबर में एक्सप्रेसवे पर मेरठ से प्रयागराज तक वाहन दौड़ सकतें हैं।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के इस एक्सप्रेस-वे पर नहीं होगी वाहन चालकों को परेशानी, 36 करोड़ से कराए जाएंगे ये काम
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
9 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
14 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
15 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
17 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
19 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines