Meerut Metro train running at 120 kmph speed: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहर मेरठ के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. ये उत्तर प्रदेश की पांचवीं मेट्रो सिटी बनेगी और दिल्ली-मेरठ का सफर भी अब महज 55-60 मिनट में पूरा हो जाएगा। खास बात यह है कि भारत में पहली बार मेट्रो का संचालन सेमी-हाई-स्पीड नमो भारत ट्रेनों के समान ट्रैक और इंफ्रास्ट्रक्चर पर किया जाएगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मेरठ मेट्रो 120 किमी प्रति घंटे की अधिकतम स्पीड के साथ दौड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है. अब तक भारत में सबसे तेज मेट्रो का रिकॉर्ड दिल्ली एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के नाम था, जिसकी परिचालन गति 110 किमी प्रति घंटा है. मेरठ मेट्रो अब 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेगी.
शहर की कनेक्टिविटी मजबूत होगी
मेरठ मेट्रो कॉरिडोर मेरठ दक्षिण से मोदीपुरम तक करीब 21 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें कुल 12 स्टेशन बनाए गए हैं। ट्रेन हर स्टेशन पर रुकेगी और यात्री पूरा सफर लगभग 30 मिनट में तय कर सकेंगे। इस परियोजना से शहर की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और दैनिक आवागमन आसान बनने की उम्मीद है, जिससे शहर के भीतर यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा.
मेट्रो की मुख्य विशेषताएं और सुविधाएं
- मेट्रो ट्रेनों को स्टेनलेस-स्टील बॉडी और हल्की संरचना के साथ डिजाइन किया गया है. इनका रंग फ्लोरोसेंट ग्रीन, ब्लू और ऑरेंज थीम पर आधारित है.
- प्रत्येक तीन-कोच वाली ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित है और इसमें एक बार में 700 से अधिक यात्री सफर कर सकते हैं (173 सीटों की व्यवस्था के साथ).
- ये ट्रेनें ऊर्जा-कुशल हैं और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम से लैस हैं. सुरक्षा के लिए इनमें ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन और ऑटोमैटिक ट्रेन ऑपरेशन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है.
- डिब्बों में आरामदायक कुशन वाली सीटें, लगेज रैक, मोबाइल चार्जिंग के लिए USB पोर्ट और महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगों के लिए आरक्षित सीटें उपलब्ध होंगी.
- स्टेशनों और ट्रेनों में सीसीटीवी निगरानी रहेगी. सभी स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर लगाए जाएंगे. साथ ही, व्हीलचेयर और स्ट्रेचर के लिए विशेष स्थान और लिफ्ट की सुविधा भी दी गई है.
नमो भारत के साथ साझा ट्रैक: भारत में पहली बार
भारत में पहली बार ऐसा हो रहा है कि मेट्रो सेवाएं सेमी-हाई-स्पीड ‘नमो भारत’ (RRTS) ट्रेनों के साथ एक ही ट्रैक और इंफ्रास्ट्रक्चर पर चलेंगी. इससे रीजनल रैपिड ट्रांजिट और सिटी मेट्रो सेवाओं को एकीकृत करके एक मजबूत परिवहन प्रणाली बनाई जा रही है. अधिकारियों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इस मेट्रो सेवा का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही मेरठ उत्तर प्रदेश का पांचवा शहर बन जाएगा जहां मेट्रो नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध होगी. इस प्रोजेक्ट से न केवल मेरठ की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, बल्कि शहर की आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी.
संबंधित खबरें
कानपुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत
6 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
8 hrs agoचुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
23 hrs agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
1 day ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
1 day agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
1 day agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 day agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 day agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
1 day agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines