Uttar Pradesh News : नेताजी कार चोरी करने वाले गैंग के मेंबर निकले। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नेताजी चंद्रशेखर की पार्टी आजाद समाज पार्टी के टिकट पर मेरठ की किठौरी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। पुलिस ने उसके पास से चोरी की 5 गाड़ियां बरामद कीं। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
नेताजी का नाम मोहम्मद अनस उर्फ हाजी है। वे साल 2022 में विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। साउथ वेस्ट दिल्ली की एएटीए की टीम ने कार चोरी गैंग के 6 मेंबरों को गिरफ्तार किया, जिसमें नेताजी भी शामिल थे। वे दिल्ली से चोरी की लग्जरी गाड़ियों को लाकर अच्छे दामों में बेचा करते थे।
यह भी पढ़ें : 500 रुपये की चोरी का शक, ले ली 10 साल के बेटे की जान; गाजियाबाद में पिता बना मासूम का हत्यारा
एक खास एप से बातचीत करते थे मेंबर
गैंग ने एक खास एप डेलवप किया था, जिसके जरिए ये गैंग के मेंबर आपस में बातचीत करते थे। पिछले 2 महीने में आरोपियों ने दिल्ली से 30 गाड़ियां उड़ाईं। चोरी के बाद सभी गाड़ियों का सौदा होता था। फिर नेताजी दिल्ली से चोरी की गाड़ियों को खरीदते थे और गैंग के सरगना को ज्यादा दामों में बेच देते थे।
यह भी पढ़ें : भूत भगाने वाले शख्स को मां ने चप्पल से पीटा! बीमार बेटी से छेड़छाड़ का लगाया था आरोप
आरोपियों की निशानदेही पर 5 लग्जरी कार भी बरामद
इस मामले को लेकर एएटीएस की टीम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी इस गैंग में स्पलायर, ऑटो लिफ्टर और रिसिवर का काम करते थे। आरोपी मोहम्मद फरियाद और पवन उर्फ पन्नू के खिलाफ पहले से 12 केस दर्ज हैं। ये दोनों आधुनिक उपकरणों की मदद से लग्जरी कार चुराते थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 5 गाड़ियां और नकली नंबर प्लेट्स भी बरामद किए।
संबंधित खबरें
यूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
7 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
23 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
23 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines