Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी में बन रही मेडिकल डिवाइस पार्क (एमडीपी) को लेकर निवेशकों की दिलचस्पी है, लेकिन उन्होंने निवेश से पहले कुछ अहम शर्तें रखी है। भारत मंडपम प्रगति मैदान (दिल्ली) में आयोजित इंडिया मेडटेक एक्सपो के दौरान यमुना प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारियों से मुलाकात के दौरान मेडिकल उपकरण बनाने वाली कई कंपनियों ने एमडीपी में निवेश को लेकर अपने सुझाव और मांग स्पष्ट की है।
पांच से बढ़ाकर दस कैटेगिरी की मांग
वर्तमान में एमडीपी के लिए पांच उद्योग कैटेगिरी तय की गई है। कंपनियों का कहना है कि यह दायरा काफी सीमित है। उन्होंने मांग की है कि इसे बढ़ाकर कम से कम दस कैटेगिरी किया जाए। ज्यादा से ज्यादा मेडिकल डिवाइस निर्माता पार्क में शामिल हो सके।
लाइसेंस की सुविधा ऑन-साइट हो
उद्योगपतियों ने यह भी सुझाव दिया कि एमडीपी परिसर में ही लाइसेंसिंग और आईएसओ सर्टिफिकेशन की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। उन्हें दिल्ली या अन्य महानगरों के चक्कर न काटने पड़े और समय व लागत दोनों की बचत हो।
कच्चे माल पर शुल्क में छूट की मांग
उद्योग प्रतिनिधियों ने कहा कि मेडिकल डिवाइस निर्माण के लिए जरूरी कच्चे माल पर वर्तमान में जो शुल्क लगाया जाता है उसमें रियायत या सब्सिडी दी जाए। इससे लागत में कमी आए और निवेश आकर्षक बने।
ब्रांड अप्रूवल में देरी न हो
एक अन्य प्रमुख मांग यह रही कि मेडिकल डिवाइस उत्पादों के ब्रांड अप्रूवल की प्रक्रिया को तेज और समयबद्ध किया जाए। कंपनियों का कहना है कि अप्रूवल में देरी के कारण उत्पाद बाजार में समय पर नहीं पहुंच पाते। इससे आर्थिक नुकसान होता है।
मिल रहे सकारात्मक संकेत
यीडा के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने इन सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि वह इसे बीओएम के समक्ष रखेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि एमडीपी को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में अस्तौली से आजमपुर गढ़ी तक बनेगा 24 मीटर रोड, 2026 तक पूरा हो जाएगा काम
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
5 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
8 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
9 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
11 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
11 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
13 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
13 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
15 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
17 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines