Greater Noida News: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां से एक एमबीबीएस छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया है। लापता छात्र ग्रेटर नोएडा के NIIMS (नोएडा इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) का स्टूडेंट है। दोपहर के समय कॉलेज के हॉस्टल से निकलने वाला MBBS स्टूडेंट जब देर रात तक भी वापस नहीं आया तो हॉस्टल के वार्डन अभिजेंद्र ने पुलिस में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए छात्र की तलाश शुरू कर दी।
बुधवार से लापता है MBBS छात्र
जानकारी के अनुसार, NIIMS के हॉस्टल से गायब होने वाले छात्र की पहचान हर्ष गोयल के रूप में हुई है, जो हरियाणा के हिसार का रहने वाला है। हर्ष गोयल NIIMS में MBBS के तीसरे साल का छात्र था। वार्डन अभिजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हर्ष बुधवार की दोपहर करीब 2.30 बजे अपने कमरे से लापता है। जांच के दौरान पुलिस कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए। इनमें से एक सीसीटीवी फुटेज में हर्ष हॉस्टल के गेट से बाहर जाते हुए देखा गया।
यह भी पढ़ें: ‘शी जिनपिंग ने मुझे न्यौता दिया…’, जानिए चीन के ट्रेड टेरिफ पर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप
पुलिस ने की हर्ष के कमरे की तलाशी
इस दौरान पुलिस ने हर्ष के कमरे की तलाशी ली, जहां उन्हें एक मोबाइल फोन मिला है। पुलिस को पता चला कि हर्ष के पास 2 मोबाइल थे। उसका मोबाइल स्विच ऑफ है। कॉलेज प्रबंधन की तरफ से हर्ष के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई। परिजनों ने बताया कि हर्ष घर पर नहीं पहुंचा है। इस मामले की जांच कर रहे दनकौर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि हर्ष के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही छात्र का पता लगाया जाएगा। उसके सकुशल बरामद करने की कोशिश जारी है।
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
3 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
6 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
8 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
9 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
13 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
14 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines