UP Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर एमबीबीएस में दाखिले (MBBS Admission) के नाम पर धोखाधड़ी का भांड़ाफोड़ किया है। आरोप है कि आरोपी अभी तक करीब 3 करोड़ रुपयों की ठगी कर चुका है। लखनऊ पुलिस अब आरोपी के भाई (साथी) में तलाश में जुट गई है।
लखनऊ में दर्ज हुए हैं मुकदमे
जानकारी के मुताबिक मामला लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र का है। यहां कुछ दिन पहले दो पीड़ितों ने एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर ठगी की शिकायत की थी। इसी आधार पर पुलिस ने अपनी जांच शुरू की। लखनऊ सेंट्रल डीसीपी अपर्णा रजत ने मीडिया ब्रीफ में बताया कि एडीसीपी पूर्वी की टीम ने इस मामले में पटना (बिहार) के रहने वाले सैयद अली अब्बास को लखनऊ के गोमतीनगर स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ेंः ‘आजम खान से मिलना चाहते थे कांग्रेस अध्यक्ष लेकिन…’, सीतापुर जेल के जेलर ने दिया नया अपडेट
एस ग्रुप के नाम से बनाई कंपनी
आरोपी अब्बास से पूछताछ में सामने आया है कि उसने एस ग्रुप नाम से एक कंपनी खोली है। इस काम में उसका भाई भी शामिल है। दोनों अपने नेटवर्क से पता लगाते थे कि कौन-कौन छात्र नीट (NEET) दे चुके हैं। इसके बाद आरोपी दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों और उनके परिवार वालों से बात करते थे। उन्हें अपनी बातों में फंसा कर तीन संस्थाओं के नाम से खोले गए खातों में चेक और ऑनलाइन मोड से पैसों का ट्रांजेक्शन कराते थे।
पैसे आते ही बदल देते थे दफ्तर
जांच में सामने आया है कि खाते में पैसे लेने के बाद आरोपी अपना दफ्तर बंद करके निकल जाते थे। लखनऊ पुलिस के अधिकारियों ने बताया है कि आरोपी अबतक 16 लोगों से करीब 3 करोड़ की ठगी कर चुके हैं। आरोपियों के खिलाफ नोएडा, पश्चिम बंगाल और बिहार के युवाओं ने केस दर्ज कराया था। पुलिस अब आरोपी के अन्य साथियों की तलाश में जुट गई है।
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
12 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
14 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
16 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
18 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
22 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
23 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines