राणा सांगा टिप्पणी मामले में सपा सांसद रामजीलाल सुमन पर करणी सेना के समर्थकों ने पथराव किया। इसके बाद अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। वहीं अब इस मामले में मायावती का बयान भी सामने आया है। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि आगरा की घटना के साथ-साथ सपा मुखिया को इनकी सरकार की घटना भी याद कर लेनी चाहिए।
मायावती ने आगे कहा कि 2 जून 1995 को लखनऊ गेस्ट हाऊस कांड में इस पार्टी द्वारा मेरे ऊपर कराया गया जानलेवा हमला जरूर याद कर लेना चाहिए। इसका पश्चाताप जरूर करना चाहिए। आगरा की घटना की आड़ में अब सपा को अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना बंद कर देनी चाहिए।
क्षत्रिय सेना करेगी महापंचायत
बता दें कि सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने राज्यसभा में बयान देते हुए राणा सांगा को गद्दार कह दिया था। इसके बाद करणी सेना के समर्थकों ने बुधवार रात को सांसद के आगरा स्थित घर पर धावा बोल दिया था। इस दौरान कई पुलिसवाले भी घायल हो गए थे। फिलहाल पुलिस करणी सेना नेता ओकेंद्र राणा की तलाश में जुटी है। ओकेंद्र राणा ने हमले से पहले सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान दिया था।
ये भी पढ़ेंः सपा सांसद के घर तोड़फोड़ करने वाला ओकेंद्र राणा कौन? पूर्व सीएम के खिलाफ भी की थी टिप्पणी
हमले के अगले दिन रामजीलाल सुमन ने माफी मांग ली थी। हालांकि इसको लेकर क्षत्रिय सेना ने भी बड़ा हमला किया है। क्षत्रिय सेना 12 अप्रैल को आगरा में महापंचायत करेगी। इसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। सपा सांसद पर हमले के बाद अखिलेश यादव ने बीजेपी और सीएम योगी पर निशाना साधा था।
अखिलेश ने पोस्ट कर साधा निशाना
अखिलेश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आगरा में मुख्यमंत्री जी के उपस्थित रहते हुए भी, पीडीए के एक सांसद के घर पर कुछ लोगों द्वारा तोड़फोड़ की हिंसक वारदात जब रोकी नहीं जा सकती है, तो फिर ज़ीरो टॉलरेंस तो ज़ीरो होना ही है। क्या मुख्यमंत्री जी का प्रभाव क्षेत्र दिन पर दिन घट रहा है या फिर ‘आउटगोइंग सीएम’ की अब कोई सुन नहीं रहा है। अगर वो अभी भी मुख्यमंत्री हैं तो तुंरत कार्रवाई करें और दोषियों को Ai से पहचानकर दंडित करें, नहीं तो मान लिया जाएगा कि पीडीए सांसद के खिलाफ़ ये सब उनकी अनुमति से हुआ है।
ये भी पढ़ेंः ‘शौहर को मय्यत पर नहीं आने देना’; बरेली की शबाना ने जान देने से पहले क्यों कहा ऐसा?
संबंधित खबरें
यूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
1 hr agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
2 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
3 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
3 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
4 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
17 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
22 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
23 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
1 day agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines