Akash Anand expelled from BSP: उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती के एक फैसले से प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मचा हुआ है। मायावती ने पहले अपने भतीजे आकाश आनंद को सभी पदों से हटा दिया और अब उन्होंने आकाश को पार्टी से ही निष्काषित कर दिया है। मायावती ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि आखिर उन्होंने आकाश आनंद को सभी पदों से क्यों मुक्त कर दिया और पार्टी से क्यों निष्कासित कर दिया है।
पहले ट्वीट में क्या लिखा?
मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि बीएसपी की आल-इंडिया बैठक में कल आकाश आनंद को पार्टी हित से अधिक अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में लगातार बने रहने के कारण, नेशनल कोऑर्डिनेटर सहित सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था, जिसका उसे पश्चाताप करके अपनी परिपक्वता दिखानी थी।
मायावती का दूसरा ट्वीट
मायावती ने आगे लिखा कि अपनी परिपक्वता दिखाने के विपरीत आकाश ने जो अपनी लंबी-चौड़ी प्रतिक्रिया दी है, वह उसके पछतावे व राजनीतिक मैच्योरिटी का प्रमाण नहीं, बल्कि उसके ससुर के ही प्रभाव वाला ज्यादातर स्वार्थी, अहंकारी व गैर-मिशनरी है, जिससे बचने की सलाह मैं पार्टी के ऐसे सभी लोगों को देने के साथ दंडित भी करती रही हूं।
तीसरे ट्वीट में क्या लिखीं मायावती?
इसके बाद मायावती ने बताया कि परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान मूवमेंट के हित में तथा मान्यवर श्री कांशीराम जी की अनुशासन की परंपरा को निभाते हुए, आकाश आनंद को उनके ससुर की तरह, पार्टी व मूवमेंट के हित में पार्टी से निष्कासित किया जाता है।
दरअसल मायावती को लग रहा था कि काफी व्यक्त से लग रहा था कि राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर रहते हुए आकाश आनंद पर अशोक सिद्धार्थ का प्रभाव काफी अधिक है। वहीं अशोक सिद्धार्थ काफी समय से मायावती के निशाने पर थे। मायावती को खबर थी कि उनकी नाक के नीचे सिद्धार्थ अपना एक समानांतर सिस्टम चला रहे हैं और इसमें पार्टी के की बड़े कोऑर्डिनेटर और पार्टी के नेता शामिल हो गए हैं।
यह भी पढ़ें : एक करोड़ की चोरी के आरोपी को पकड़ा तो चौंक गई पुलिस! निकला विदर्भ का खूंखार अपराधी
आकाश आनंद की शादी के बाद हुई एक पार्टी के अगले दिन ही अशोक सिद्धार्थ को बसपा से बाहर कर दिया गया। कुछ समय पहले ही आकाश आनंद को मायावती ने अपने उत्तराधिकारी से हटा दिया था और अब सभी पदों से मुक्त करने के बाद पार्टी से भी निष्काषित कर दिया है।
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
6 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
8 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
9 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
10 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
11 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
14 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
15 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
16 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
17 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines