देशभर में बकरा ईद (ईद-उल-अजहा) 2025 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के लखनऊ ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने देश के मुस्लिम समाज के लिए ईद-उल-अजहा 2025 को लेकर 12 सूत्री सलाह जारी की है। इसमें उन्होंने मुसलमानों को कुर्बानी की रस्म के दौरान जरूरी बातों का ध्यान रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि लोगों से अनुरोध है कि कुर्बानी की रस्म अदा करते समय सभी स्वच्छता और सफाई बनाए रखें। साथ ही निर्धारित स्थानों पर ही कुर्बानी की रस्म की जानी चाहिए।
नालियों में नहीं बहाना चाहिए कुर्बानी का खून
मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने ANI से बात करते हुए कहा कि सभी लोग ध्यान रखें कि कुर्बानी की रस्म निर्धारित स्थानों पर ही अदा की जाए। सड़क के किनारे या गलियों में कुर्बानी की रस्म करने से बचें क्योंकि उसका खून नालियों में नहीं बहाना चाहिए। यह मजहबी तौर पर भी मना है और सफाई के लिहाज से भी सही नहीं है। उसे कच्ची मिट्टी में दबा देना चाहिए। इससे वह जमीन और पौधों के लिए खाद का काम करेगा।
न लें कुर्बानी के रस्म की वीडियो या फोटो
उन्होंने आगे कहा कि कुर्बानी की रस्म का कोई वीडियो या फोटो नहीं लिया जाना चाहिए और न ही इसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया जाना चाहिए। कुर्बानी दिए गए जानवर का एक हिस्सा गरीबों और जरूरतमंदों में बांटा जाना चाहिए। इसके साथ ही उपरवाले से अपने परिवार के साथ-साथ सीमा पर हमारे देश की रक्षा करने वाले सैनिकों की सुरक्षा के लिए दुआ की जानी चाहिए।
यह भी पढ़ें: ‘बकरा ईद पर कुर्बानी देने वालों को जेल में डालें’, मुरादाबाद में विहिप नेता ने CM योगी से की मांग
कब है ईद-उल-अजहा 2025?
बता दें कि इस बार 7 जून को ईद-उल-अजहा 2025 का त्योहार मनाया जा रहा है। जिसको लेकर भारत समेत दुनियाभर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। कुर्बानी के लिए बकरों की निलामी भी शुरू हो गई है।
संबंधित खबरें
उत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
5 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
6 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
6 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
18 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
22 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines