UP Mathura House Collapsed: उत्तर प्रदेश के मथुरा में दर्दनाक हादसा हुआ है। टीले की खुदाई करते समय अचानक मिट्टी खिसक गई और एक के बाद एक 4 से 6 मकान ढह गए। मलबे के नीचे 12 से 15 मजदूरों के दबे होने की आशंका है। मथुरा थाना गोविंद नगर के दायरे में आने वाली कच्ची सड़क पर अमरीश टीले की खुदाई चल रही थी कि हादसा हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही CO सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट, कई थानों की पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। NDRF-SDRF को भी बुलाया गया है। एक युवक और महिला को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है।
6 लोगों हैं जमीन के मालिक
बताया जा रहा है कि पुलिस और प्रशासन की नाक नीचे अवैध तरीके से खुदाई की जा रही थी। जिस जमीन की खुदाई चल रही थी, उसके मालिक सुनील चेन, राम अग्रवाल, प्रदीप शर्मा, रीतेश सहित 6 लोग हैं। प्लॉट काटने के लिए जमीन को समतल करने के लिए खुदाई का काम चल रहा था, जिसे बराबर करने के लिए बुलडोजर से समतल किया जाना था, लेकिन जमीन खिसकने के कारण हादसा हो गया और खुदाई का काम अटक गया। इसके साथ ही मालिकों का प्लॉट काटकर बेचने का सपना भी अधूरा रह गया है, क्योंकि मामला पुलिस-प्रशासन तक पहुंच गया है।
CM योगी ने लिया संज्ञान
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में हुए हादसे पर संज्ञान ले लिया है। उन्होंने मथुरा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर करने के निर्देश दिए हैं। घायलों का उचित उपचार करने के निर्देश दिए हैं।
खबर अपडेट की जा रही है…
संबंधित खबरें
सौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
4 hrs agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
10 hrs agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
11 hrs agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoझांसी की अलग-अलग नदियों में डूबने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही दिन में उजड़ गए कई परिवार
1 day agoसंभल हिंसा के आरोपी मुल्ला अफरोज को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख जुर्माना
1 day agoयूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर सियासी मंथन, बीजेपी-सपा में समीकरण साधने की कवायद तेज
1 day agoहॉस्टल के खाने में मिला कीड़ा तो भड़के स्टूडेंट, दून यूनिवर्सिटी में मचा भारी बवाल, विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी
1 day agoIAS से इस्तीफा देने के बाद राजनीति के मैदान में उतरेंगी दिव्या मित्तल,कहा-'यूपी मेरी कर्मभूमि'
1 day agoनोएडा के जेवर एयरपोर्ट से 2 और शहरों के लिए उड़ेंगी फ्लाइट, टाइम शेड्यूल जारी; अब तक जुड़ चुके 17 शहर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines