Lucknow: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में टक्कर के बाद ई-रिक्शा चालक को एसयूवी की खिड़की पर लटकाकर गाड़ी को दौड़ाने वाले आरोपी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लखनऊ पुलिस ने आरोपी और उसकी कार की पहचान कर ली है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई।
रायबरेली का रहने वाला है आरोपी SUV चालक
लखनऊ की डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि आरोपी की पहचान रायबरेली निवासी सौरभ के रूप में हुई है। आरोपी को लखनऊ में एक ई-रिक्शा चालक जीतू को उसकी कार से घसीटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एसयूवी के दरवाजे के हैंडल से फंस जाने के कारण वह घसीट कर मर गया। मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। टीमें जांच में लगी थीं।
सीसीटीवी में कैद हुई थी वारदात
जानकारी के मुताबिक घटना करीब तीन दिन पहले की है। स्थानीय मीडिया के अनुसार लखनऊ के स्वास्थ्य भवन चौराहे के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हुई है, जिसका वीडियो फुटेज मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दौड़ती एसयूवी गाड़ी की खिड़की पर एक शख्स लटका हुआ है। वह चीख रहा है।
यह भी पढ़ेंः टक्कर के बाद ई-रिक्शा चालक को SUV की खिड़की से लटकाकर घसीटा, फिर सड़क पर फेंका
काफी दूर तक घसीटने के बाद सड़क पर फेंका, मौत
काफी दूर तक घसीटने के बाद आरोपी कार चालक उसे सड़क पर फेंक कर फरार हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया था। इस घटना में जान गंवाने वाले शख्स की पहचान ई-रिक्शा चालक जीतू (40) निवासी कैसरबाग के रूप में हुई थी। बताया गया है कि जब आरोपी एसयूवी कार चालक ने जब उसे सड़क किनारे फेंका तो भीड़ जमा हो गई।
वीडियो के बाद पुलिस ने शुरू की थी आरोपी की तलाश
इसके बाद लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। वहीं लखनऊ पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
4 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
6 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
7 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
10 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
10 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
12 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
12 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
14 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
16 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines