Vande Bharat Express: फिरोजाबाद जिले के टूंडला के पास वंदे भारत ट्रेन से कटकर एक शख्स की मौत हो गई है। यह हादसा जलेसर कस्बे और पोरा गांव के बीच हुआ। पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुट गई है। हादसा कैसे हुआ, इसकी सटीक जानकारी नहीं मिली है। जांच जारी है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार यह मामला ट्रेस पासिंग का बताया जा रहा है। युवक ट्रैक पार कर रहा था, तभी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। इससे युवक चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
https://twitter.com/ANI/status/1673728203414999040?s=20
पीएम मोदी ने वाराणसी से चलाई थी पहली वंदे भारत ट्रेन
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मोदी सरकार की अति महत्वाकांक्षी परियोजना है। देश में पहली बार 15 फरवरी 2019 को वंदे भारत ट्रेन चलाई गई थी। पीएम मोदी ने इसे वाराणसी से हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया था। वाराणसी पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र है।
एक दिन में पहली बार पांच ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से 5 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इनमें दो मध्य प्रदेश, एक दक्षिण भारत, एक बिहार से शुरू की गई, जबकि एक ट्रेन मुंबई-गोवा के बीच चलेगी। इन पांच ट्रेनों के साथ अब देश में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों (Vande Bharat Express) की संख्या 23 हो गई है। यह पहली बार है जब पीएम ने एक दिन में पांच ट्रेनों को एक साथ हरी झंडी दिखाई है।
आज जिन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई गई है, उनमें भोपाल (रानी कमलापति)-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस और गोवा (मडगांव)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi Manipur Visit: राहुल गांधी 29 जून को जाएंगे मणिपुर, 2 महीने में 100 से अधिक लोगों की गई जान
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
41 mins agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
59 mins agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
1 hr agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
6 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
6 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
8 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
9 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
10 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
12 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines