Kedarnath Dham: उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में अब रील्स बनाना महंगा पड़ सकता है। मंदिर समिति की ओर से उत्तराखंड पुलिस के लिए एक पत्र लिखा गया है। इस पत्र में धाम पर रील्स बनाने वालों पर निगरानी और कठोर कार्रवाई के लिए अपील की गई है।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने केदारनाथ धाम पुलिस को पत्र लिखा है। इसमें मंदिर के आसपास के क्षेत्र पर कड़ी निगरानी रखने और यूट्यूब शॉर्ट्स, वीडियो और इंस्टाग्राम रील्स बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ऐसी कोई घटना दोबारा न हो।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1676793776000602112
पत्र में समिति ने ये लिखा
श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने अपने पत्र में लिखा है कि श्री केदारनाथ मन्दिर परिक्षेत्रांतर्गत कुछ Youtuber/Instagram Influencer की ओर से धार्मिक भावनाओं के विपरीत यूट्यूब शॉर्ट, वीडियो और इंस्टाग्राम रील्स बनाई जा रही हैं। इस कारण यात्रा पर आए तीर्थयात्रियों के साथ देश-विदेश में रहने वाले हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है।
इस संबंध में उनकी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। अतः श्री केदारनाथ मंदिर परिक्षेत्रांतर्गत धार्मिक भावनाओं के विपरीत ऐसा काम करने वालों पर कठोर निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। बता दें कि अभी हाल ही में केदारनाथ धाम के कई वीडियो और रील्स सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1676858664089706496
डीजीपी बोले- सख्त कार्रवाई होगी
उधर मामले को लेकर उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि अगर आप नफरत फैलाने वाले भाषण देंगे या फिर कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करेंगे तो ऐसी स्थिति में भी पुलिस कार्रवाई करेगी। हमने पहले भी एफआईआर की है और आगे भी करेंगे।
डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि मंदिर के कार्यों का प्रबंधन मंदिर समिति का काम है। अगर किसी के द्वारा कुछ ऐसा घटित होता है, जो अपराध के दायरे में आता है, तो पुलिस अपनी भूमिका निभाएगी। आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
उत्तराखंड-यूपी की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
लखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
2 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
2 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines