Mahakumbh Stampede: प्रयागराज में चल महाकुंभ में मौनी अमावस्या वाले दिन भीषण भगदड़ हुई जिसमें कई लोगों की जान चली गई। किसी ने अपने पिता को खोया तो किसी के बेटे की मौत हो गई, किसी का पूरा परिवार खत्म हो गया। ऐसा ही कुछ प्रयागराज स्थित जीरो रोड के एक परिवार के साथ हुआ जिसमें घर के एक सदस्य के मृत होने की खबर थी। उन्हें मृत मान घर में तेहरवीं की तैयारी चल रही थी, लेकिन परिवार वालों के साथ घरवालों को भी शॉक्ड तब लगा जब जिसकी तेरहवीं होने जा रही थी वो जिंदा सामने आ गया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला
मौनी अमावस्या वाले दिन गायब हुए थे
महाकुंभ में मौनी अमावस्या वाले दिन भगदड़ हुई जिसमें कई सारे लोगों की जान चली गई और सैकड़ों घायल हुए। इस हादसे में जीरो रोड के खूंटी गुरु नामक व्यक्ति के मरने की खबर आई थी। परिवार में शोक था और भारी मन से तेरहवीं की तैयारियां चल रही थीं। तभी खूंटी गुरू रिक्शे से उतरे और घर पहुंच गए। उन्हें सामने देख सभी हैरान हो गए।
यह भी पढ़ें:बेशर्म शिक्षक: छात्रा से गुरु दक्षिणा में की ऐसी डिमांड जिसे सुन आप कहेंगे – शर्म करो
घर नहीं लौटे तो सभी ने समझ लिया मृत
खूंटी गुरु मौनी अमावस्या के मौके पर महाकुंभ में स्नान करने के लिए गए थे। लेकिन कई दिनों तक वो घर नहीं पहुंचे तो घरवालों और मोहल्ले वालों ने उन्हें मृत समझ लिया। प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर उनकी तेरहवीं की तैयारी चल रही थी। लेकिन जब वो ही ज़िंदा सामने आ गया जिसकी तेरहवीं होने जा रही थी तो उसे रद्द कर दिया गया।
महाकुंभ में अब तक हो चुके हैं कई हादसे
महाकुंभ में रोजाना लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के लिए जा रहे हैं। वहीं प्रयागराज में हर दिन दर्दनाक हादसे भी हो रहे हैं। कभी आगजनी हो रही है को कभी भगदड़ मच रही है। कई ऐसी खबरें भी सामने आई हैं जिनमें संगम में डुबकी लगाने जा रहे भक्तों की नाव ही पलट गई है। लेकिन फिर भी आस्था अपनी जगह बरकरार है और लोग स्नान करने के लिए लगातार जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 4 जवान बेटियों को बेरहम मां ने गोलियों से भूना, बनी हत्यारन, एक बेटी लड़ रही जीवन और मौत की लड़ाई
संबंधित खबरें
कौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
3 mins agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
4 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
4 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
6 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
7 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
8 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
10 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
11 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
12 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines