Mahakumbh 2025 Special Train List: महाकुंभ 2025 की शुरुआत 13 जनवरी को पूर्णिमा के स्नान के साथ हुई थी। मकर संक्रांति के अमृत स्नान पर्व पर लगभग 3.5 करोड़ लोगों ने पवित्र संगम में स्नान किया था। अब तक 9 करोड़ से अधिक श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं। वहीं अब महाकुंभ के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या को लेकर भी तैयारियां जोरों पर हैं। प्रयागराज रेल मंडल (Prayagraj Railway Division) ने भी मौनी अमावस्या के दिन श्रद्धालुओं के लिए 150 से ज्यादा मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना बनाई है, जो अपने आप में भारतीय रेलवे के लिए एक कीर्तिमान होगा।
9 स्टेशनों से होगा संचालन
मकर संक्रांति के पहले अमृत स्नान के दिन करोड़ों श्रद्धालुओं ने संगम स्नान किया। जिनके लिए प्रयागराज रेल मंडल ने 101 मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई थीं। इसी के अनुरूप रेल प्रशासन महाकुंभ के सबसे बड़े पर्व मौनी अमावस्या के लिए भी तैयारियां कर रहा है।
मेला प्राधिकरण का अनुमान है कि मौनी अमावस्या के दिन 10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान करेंगे। उनके लिए ट्रेनों के आवागमन के साथ यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था के साथ ही सही ट्रेनों तक पहुंचने के लिए कलर कोडिंग के आधार पर टिकट और शेल्टर का प्रबंध कर लिया गया है।
महाकुंभ में आएंगे 45 करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालु
उत्तर प्रदेश सरकार का अनुमान है कि महाकुंभ में 45 करोड़ से ज़्यादा लोग आएंगे, जिसमें से 10 करोड़ स्नानार्थी पहले ही दर्ज किए जा चुके हैं। मुख्य स्नानों, पौष पूर्णिमा और मकर संक्रांति पर 1.65 करोड़ और 3.5 करोड़ श्रद्धालु आए, जो इसकी एकता की थीम को दर्शाता है।
ये भी पढ़ें- उत्तरकाशी में भूकंप के 3 बार झटके, खिड़कियां और दरवाजे हिले तो घरों से बाहर भागे लोग
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
9 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
12 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
14 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
15 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
16 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
18 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
18 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
19 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
19 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines