Mahakumbh 2025 Security Arrangements: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यह मेला 12 साल में एक बार लगता है। 13 जनवरी को शुरू होने जा रहा महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा। 45 दिन चलने वाले महाकुंभ में करीब 45 करोड़ संतों, टूरिस्टों, मेहमानों, श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है, जो त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे।
इन 45 दिनों में महाकुंभ के मेहमानों को कोई आंच न आए, इसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। ANI की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रशांत कुमार ने महाकुंभ के लिए सुरक्षा इंतजामों के बारे में बताया। आइए जानते हैं कि महाकुंभ के मेहमानों की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की क्या तैयारी है?
महाकुंभ में रहेंगे सुरक्षा के ये इंतजाम
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों पर महाकुंभ तक जाने वाले 7 रास्तों पर पुलिस की 102 चौकियां बनाई गई हैं। इन सातों रास्तों पर आने जाने वाले वाहनों और लोगों की गहन जांच की जाएगी। 1000 से ज्यादा पुलिस जवान इन रास्तों पर तैनात रहेंगे। 71 इंस्पेक्टर, 234 सब-इंस्पेक्टर, 645 कांस्टेबल और 113 होमगार्ड/PRD महाकुंभ की निगरानी करेंगे। इनके साथ महाकुंभ में 5 वज्र वाहन, 10 ड्रोन और 4 तोड़-फोड़ विरोधी टीमें 24 घंटे गश्त करेंगी।
मंदिरों और अखाड़ों की सुरक्षा के लिए प्रयागराज के चारों ओर अभेद्य सुरक्षा चक्रव्यूह बनाया गया है। UP पुलिस के साथ-साथ राज्य आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS), राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) और प्रांतीय सशस्त्र बल (PAC) के सहयोग से मॉक ड्रिल की जा चुकी है। पुलिस पानी के अंदर ड्रोन और AI टेक्नोलॉजी से युक्त कैमरों का इस्तेमाल भी महाकुंभ की निगरानी के लिए करेगी। पूरे महाकुंभ एरिया में 2700 AI कैमरे लगाए गए हैं और 113 ड्रोन पानी के अंदर से निगरानी करेंगे।
महाकुंभ में 6 शाही स्नान की तारीखें
पंचांग के अनुसार, महाकुंभ में 6 शाही स्नान होंगे। पहला शाही स्नान पौष पूर्णिमा पर 13 जनवरी को होगा। इस स्नान का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 27 मिनट से सुबह 6 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। दूसरा शाही स्नान मकर संक्रांति पर 14 जनवरी को होगा। इस स्नान का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 27 मिनट पर शुरू होकर सुबह 6 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। तीसरा शाही स्नान मौनी अमावस्या पर 29 जनवरी को होगा। इस स्नान का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 25 मिनट पर शुरू होकर सुबह 6 बजकर 18 मिनट पर शुरू होगा।
चौथा शाही स्नान बसंत पंचमी के दिन 3 फरवरी को होगा। इस स्नान का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 23 पर शुरू होकर 6 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। 5वां शाही स्नान माघी पूर्णिमा पर 12 फरवरी को होगा। इस दिन स्नान का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 19 मिनट से शुरू होकर सुबह 6 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। आखिरी शाह स्नान महाशिवरात्रि पर 26 फरवरी को होगा। इस दिन स्नान का ब्रह्म मुहूर्त 5 बजकर 9 मिनट पर शुरू होकर सुबह 5 बजकर 59 मिनट तक रहेगा।
संबंधित खबरें
UP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
1 hr agoUP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
11 hrs ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
20 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
21 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
22 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
1 day agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
1 day agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
1 day agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
1 day agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines