Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ मेला चल रहा है, जो 13 जनवरी, 2025 से शुरू हुआ है और 26 फरवरी, 2025 को महा शिवरात्रि के शुभ दिन पर खत्म होगा। महाकुंभ मेले के लिए IRCTC द्वारा कई सेवाएं दी जा रही हैं। IRCTC ने X पर अपने पोस्ट के जरिए महाकुंभ के लिए अपनी स्पेशल सर्विसेज के बारे में बताया है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
फ्लाइट टिकट पर फायदा
IRCTC AIR ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि देरी न करें – IRCTC एयर पर प्रयागराज के लिए अपनी टिकटें अभी बुक करें और दिव्य महाकुंभ मेले का अनुभव करें। इसके साथ ही उन्होंने इस पर मिलने वाले खास बेनिफिट्स के बारे में भी बताया है। हालांकि ये सुविधाएं आपको ऐप डाउनलोड करने पर ही मिलेंगी।
- 100 रुपये की सबसे कम कन्विनियंस फीस
- स्पेशल डिफ्रेंस/सीनियर सिटीजन/स्टूडेंट फेयर
- 50 लाख रुपये का फ्री एयर ट्रैवल इंश्योरेंस
- सरकारी कर्मचारियों के लिए LTC
मौनी अमावस्या पर खास ट्रेनें
बुधवार, 29 जनवरी, 2025 को मौनी अमावस्या है और महाकुंभ मेले में इस दिन खास शाही स्नान है। इस खास दिन के लिए IRCTC की वेबसाइट से टिकट बुक करने पर फायदा होगा। ऐसे में प्रयागराज रेल डिवीजन की ओर से मौनी अमावस्या के लिए 150 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई है। इतना ही नहीं, IRCTC की वेबसाइट से आप अपना टेंट बुक कर सकते हैं। IRCTC की वेबसाइट पर महाकुंभ के लिए एक अलग सेक्शन बनाया गया है, जहां आप ये सारी बुकिंग कर सकते हैं।
माना जा रहा है कि मौनी अमावस्या महाकुंभ मेले का सबसे बड़ा स्नान होगा। मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि प्रयागराज में इस पवित्र स्नान में 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- Uber, Ola की बढ़ी मुसीबत! एंड्रॉइड और iOS पर अलग-अलग प्राइस के मामले में मिला नोटिस
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 hr ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
4 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
5 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
15 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
18 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
19 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
21 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
21 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
23 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines