Maha kumbh 2025 : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रविवार को महाकुंभ में आग लग गई। मौके पर कई दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं और आग पर काबू पा लिया। आग महाकुंभ के टेंट सिटी के सेक्टर 19 में लगी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग खाना बनाने वाले सिलेंडर में विस्फोट के कारण लगी थी। बताया जा रहा है कि करीब 20-25 टेंट जल चुके हैं।
आग की चपेट में गीता प्रेस गोरखपुर के कैंप भी आ गया। आग इतनी भीषण थी कि दूर से ही धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। आग लगने की घटना के बाद प्रशासन से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे और आस पास के कई टेंट खाली कराए गए। बताया जा रहा है कि आग के दौरान कम से कम 6 सिलेंडर फटे हैं।
प्रयागराज के जिलाधिकारी रविद्र कुमार ने बताया कि सेक्टर 19 स्थित गीता प्रेस के टेंट में शाम साढ़े चार बजे आग लग गई। आग आसपास के 10 टेंटों तक फैल गई। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझा दी गई है। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। स्थिति नियंत्रण में है।
रिपोर्ट्स की मानें तो 20 से 25 टेंट पूरी तरह जल गए हैं। यह आग अखाड़े से आगे वाली सड़क पर बने लोहे के ब्रिज के नीचे लगी थी। आग लगने की सूचना मिलने के बाद इलाके को सील कर दिया गया है। हवा तेज थी, ऐसे में आग के फैलने का खतरा बना हुआ था। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया। किसी जनहानि की खबर नहीं है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ही प्रयागराज पहुंचे और हेलिकॉप्टर से महाकुंभ मेला का जायजा लिया था। आग की सूचना मिलते ही सीएम योगी ने मामले का संज्ञान लिया और घायलों के उपचार के आदेश दिए हैं।
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
16 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
20 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
20 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines