Mahakumbh Mahashivratri Pavitra Snan: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित 45 दिवसीय महाकुंभ का पर्व आज अपने अंतिम स्नान के साथ समाप्त होने जा रहा है। 13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ मेला आज महाशिवरात्रि के पवित्र स्नान के साथ समाप्त होगा। महाशिवरात्रि के इस खास मौके पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज में संगम पर स्नान करने आए हैं। कई श्रद्धालुओं ने प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में महाकुंभ की आखिरी डुबकी भी लगा ली है। अपनी शुरुआत से ही महाकुंभ लगातार सुर्खियों में बना रहा है। चलिए इस महाकुंभ की कुछ खास बातों पर एक नजर डालते हैं।
महाकुंभ की खास बातें…
- महाकुंभ के दौरान अब तक रिकॉर्ड 63.36 करोड़ लोगों ने प्रयागराज के त्रिवेणी संगम आस्था की डुबकी लगाई है।
- महाशिवरात्रि के स्नान के लिए प्रशासन द्वारा बड़े पैमाने पर इंतजाम किए गए हैं। हर 12 साल में होने वाले इस महाकुंभ उत्सव का आज समापन होगा।
- सोमवार से ही महाकुंभ मेला मैदान में अंतिम ‘अमृत स्नान’ के लिए श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था।
- सरकार ने व्यापक कदम उठाए हैं, जिनमें अंतिम ‘अमृत स्नान’ के मौके पर सरकार ने व्यापक कदम उठाए हैं। इसमे क्राउड मैनेजमेंट, बेहतर स्वच्छता और पर्याप्त मेडिकल सर्विस शामिल हैं।
- इसके अतिरिक्त सुरक्षा, ट्रासपोर्ट और इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम के लिए खास व्यवस्था भी की गई है।
- मौनी अमावस्या को हुई भगदड़ के बाद से ‘अमृत स्नान’ को लेकर व्यवस्थाओं पर खास ध्यान दिया जा रहा है। इस हादसे में 30 से अधिक लोगों को अपनी जान गवांनी पड़ी थी। 60 से अधिक लोग घायल हुए थे।
- इससे एक बड़े पैमाने पर राजनीतिक विवाद छिड़ गया, जिसमें विपक्ष और भाजपा के अधिकांश नेता शामिल हो गए।
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
11 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
12 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
14 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
15 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
17 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
20 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines