हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Maha Shivratri: अलीगढ़ में महाशिवरात्रि पर मीट की दुकानें रहेंगी बंद, उल्लंघन किया तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर

Aligarh News: अलीगढ़ नगर निगम ने महाशिवरात्रि (18 फरवरी ) को सभी मीट की दुकानों को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। नगर आयुक्त के अनुसार निर्देशों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी। निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए निगम कर्मचारियों की टीम गठित की गई है जो इलाकों में गश्त कर निगरानी करेगी।

अलीगढ़ शहर को चार सेक्टरों में बांटा गया

निगम कर्मचारियों के मुताबिक अलीगढ़ शहर को चार सेक्टरों में बांटा गया है। एक सेक्टर पर एक सुपर नोडल अधिकारी, चार नोडल और 35 अधिकारी और कर्मचारियों की टीमें बनाई गई हैं। इसके अलावा 80 क्विक एक्शन टीमें भी लगाई जा रही हैं।

 

अलीगढ़ के खेरेश्वर धाम में बड़ी संख्या में कांवड़िये पहुंचेंगे

बता दें महाशिवरात्रि पर अलीगढ़ के खेरेश्वर धाम में बड़ी संख्या में कांवड़िये पहुंचेंगे। किसी प्रकार का धार्मिक भावनाएं आहत नहीं हो इसके लिए नगर निगम ने आसपास सभी मछली, मांस और मीट की दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए हैं। स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कांवड़ियों के रास्ते पर कोई भी मांस की दुकान न खुली जाए। निगम अधिकारियों के मुताबिक लोगों की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई के लिए क्विक एक्शन टीम मौके पर जाएगी और दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola