हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Maha Kumbh में इन 5 कारणों से लगा ट्रैफिक जाम, जानें निपटने के लिए क्या किए गए इंतजाम?

Prayagraj Maha Kumbh Traffic Jam: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगे महाकुंभ के कारण भयंकर ट्रैफिक जाम लगा है। हाईवे से लेकर शहर के अंदर तक सड़कों पर गाड़ियां रेंग रही हैं। योगी सरकार ने रेलवे और रोडवेज डिपार्टमेंट के साथ मिलकर भीड़ से निपटने के इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन
हाईवे से लेकर शहर के अंदर तक रेंग रही गाड़ियां।

Maha Kumbh Traffic Jam Reasons: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगे महाकुंभ में 13 जनवरी से आज तक करीब 45 करोड़ लोग स्नान कर चुके है। त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने के लिए महाकुंभ में आस्था का सैलाब उमड़ा हुआ है, लेकिन यह आस्था व्यवस्थाओं पर भारी पड़ रही है, क्योंकि प्रयागराज अब भयंकर ट्रैफिक जाम से गुजर रहा है। महाकुंभ में इतनी भीड़ है कि सांस लेना दूभर हो गया है। जिंदगी सड़कों पर फंस गई है। गाड़ियों के पहिए थमे हुए हैं। दावा किया जा रहा है कि प्रयागराज के एंट्री पॉइंट से महाकुंभ तक करीब 300 किलोमीटर लंबा जाम लगा है। उत्तर प्रदेश के नेशनल हाईवे से लेकर प्रयागराज शहर के अंदर तक गाड़ियां सड़कों पर रेंग रही हैं।

लोगों को महाकुंभ स्थल तक पहुंचने के लिए 20 से 25 किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। महाकुंभ तक आने वाले सभी रास्ते ट्रैफिक जाम से पूरी तरह पैक हैं। भीड़ को देखते हुए संगम रेलवे स्टेशन भी बंद है। 5 फरवरी तक महाकुंभ में VIP एंट्री बंद रही, लेकिन PM मोदी के आने के बाद यह व्यवस्था फिर शुरू हो गई। अब 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा स्नान है, इसलिए महाकुंभ में स्नान के लिए भीड़ और बढ़ सकती है, लेकिन यह जाम लगा क्यों है? आखिर इंतजामों में क्या कमियां रहीं, जो जिंदगी सड़कों पर फंस गई?

 

इन 5 कारणों से प्रयागराज हुआ जाम

1. पार्किंग फुल होने के कारण जाम लगा है। महाकुंभ तक जाने वाली 7 सड़कों पर 102 पार्किंग प्लेस बनाए गए थे। तीनों स्नान होने को बाद उन्हें कम करके 36 कर दिया गया। बसंत पंचमी के बाद से अब तक भीड़ छटने का नाम नहीं ले रही। 36 पार्किंग फुल हैं, इसलिए गाड़ियां सड़कों पर हैं।

2. प्रयागराज मेला प्रशासन और शहरी प्रशासन ने अन्य जिलों के साथ को-ऑर्डिनेशन नहीं किया। ऐसे इंतजाम नहीं किए कि वाहनों को बॉर्डर पर रोका जा सके। इसलिए शहर में वाहनों का दबाव बढ़ा। महाकुंभ में भीड़ बढ़ी, हादसा हुआ और अब ट्रैफिक जाम से प्रयागराज को जूझना पड़ रहा है।

3. महाकुंभ मेले में तैनात दूसरे जिलों के पुलिस जवानों और अर्द्धसैनिक बलों को प्रयागराज शहर और महाकुंभ मेला क्षेत्र की पूरी जानकारी नहीं है। महाकुंभ तक कौन-सा रास्त जाएगा, उन्हें अच्छे से नहीं पता है। इसलिए लोग भटक रहे हैं और शहर में महाकुंभ तक जाम लग गया।

4. महाकुंभ में आने वाले लोग भी शहर और महाकुंभ मेला क्षेत्र के रास्तों से अनजान हैं। शहर में रास्ता और दिशा बताने वाले साइन भी नहीं लगे हैं। लोगों से भी उन्हें पूरी जानकारी नहीं मिल पा रही है। भीड़ रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाई गई, जिस वजह से भी जाम लगा है।

5. महाकुंभ में स्नान करने के लिए आम लोगों के साथ-साथ VIP-VVIP भी आ रहे हैं, जिस वजह से शहर में कई जगहों पर बैरिकेडिंग की गई है। इस वजह से शहर का ट्रैफिक सिस्टम बिगड़ गया।

समाधान के लिए किए गए यह इंतजाम

प्रयागराज महाकुंभ में उमड़ी भीड़ को कंट्रोल करने के लिए प्रयागराज जंक्शन पर इमरजेंसी प्लानिंग लागू की गई है। भीड़ को जंक्शन पहुंचने से रोकने के आदेश हैं। लोगों को खुसरोबाग में डायवर्ट किया गया है। ऑन डिमांड ट्रेनें दौड़ाई गई हैं। प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन 14 फरवरी तक बंद रहेगा।

उत्तर रेलवे के सीनियर DCM कुलदीप तिवारी ने यह जानकारी दी। वाराणसी, जौनपुर, मिर्जापुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, रीवा, कानपुर रोड पर गाड़ियों की लंबी लाइनें हैं। जाम में फंसे लोगों को खाने-पीने की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सिविल और ट्रैफिक पुलिस के साथ अर्द्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें