Maha kumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है। अब तक करोड़ों लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं। महाकुंभ मेले को लेकर इस बार खास तैयारियां की गई हैं। सरकार कुंभ में आए हुए श्रद्धालुओं, अखाड़े और कल्पवासियों के लिए सस्ते अनाज की सुविधा दे रही है। इसके लिए कुल 1 लाख 20 हजार सफेद राशन कार्ड बनाए जाने हैं। इस कार्ड के जरिए ही 5 प्रति किलो आटा 6 रुपये किलो चावल और 18 रुपए किलो में चीनी खरीद सकते हैं। जानिए राशन कार्ड कहां से बनवा सकते हैं।
कौन ले सकता है इसका लाभ?
महाकुंभ में सरकार श्रद्धालुओं, अखाड़े और कल्पवासियों को सस्ते अनाज की सुविधा दे रही है। इसके लिए मेला क्षेत्र में 138 दुकानें खोली गई हैं, जहां से सस्ता राशन ले सकते हैं। जिनसे 5 प्रति किलो आटा 6 रुपये किलो चावल और 18 रुपए किलो में चीनी खरीदी जा सकती है। लेकिन यह राशन उन्हीं लोगों को मिलेगा जिनके पास सफेद राशन कार्ड होगा। इसके लिए कुल 1,20000 सफेद राशन कार्ड बांटे जाएंगे।
ये भी पढ़ें: Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में जाने वाले गुजराती श्रद्धालुओं की मदद करेगी राज्य सरकार, देगी ये सुविधाएं
राशन के साथ यहां पर गैस कनेक्शन भी दिया जा रहा है। जिसमें 5 किलो 14.2 किलो और 19 किलो के सिलेंडर रिफिल कराए जा सकते हैं। सरकार ने श्रद्धालुओं, अखाड़े और कल्पवासियों की सुविधा को देखते हुए 800 विशेष परमिट की व्यवस्था भी है।
कहां से मिलेगा राशन कार्ड?
कुंभ में अगर सस्ता राशन लेना चाहते हैं उसके लिए सफेद राशन कार्ड बनवाना होगा। जिसके लिए मेला क्षेत्र में मौजूद दुकानों पर जाना होगा। वहां पर 5 रुपये का शुल्क जमा करके राशन कार्ड बनवा सकते हैं। यह सुविधा श्रद्धालुओं (कल्पवासी), अखाड़े और संस्थाओं के लिए है। दुकान पर मांगे गए डॉक्यूमेंट्स दिखाकर आसानी से कार्ड बन जाएगा। राशन कार्ड मिलने के बाद राशन का वितरण यूनिट के हिसाब से किया जाता है।
ये भी पढ़ें: Maha Kumbh में Blinkit की एंट्री! कंबल, बेडशीट से लेकर दूध, दही, सब्जी तक; मिल रहा सबकुछ
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
2 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
3 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
10 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
11 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
12 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
14 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
14 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
16 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
17 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines