Maha Kumbh 2025: 26 फरवरी को 45 दिन के महाकुंभ 2025 का समापन हो गया। धार्मिक मेले के लिए प्रयागराज में महीनों पहले से तैयारियां की जा रही थीं। जिसके लिए टेंट सिटी बनाई गई, 1306 किलोमीटर पानी की पाइपलाइनें और 1582 किलोमीटर ओवरहेड बिजली केबल भी लगाए गए। महाकुंभ के समापन के बाद अब यह सब हटाने का समय आ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा स्नान के साथ शुरू इस महाकुंभ में 66.30 करोड़ तीर्थयात्री शामिल हुए। जानिए सरकार और प्रशासन की आगे की क्या तैयारी है?
महाकुंभ की क्या थी तैयारियां?
महाकुंभ में जो बुनियादी ढांचा बनाया गया था, उसको अब हटाने की प्लानिंग की जा रही है। इसमें तीन लाख टेंट हाउस, 1306 किलोमीटर जमीन के अंदर बिछी पानी की पाइपलाइन, 1582 किलोमीटर ओवरहेड बिजली केबल, टेंट शहर के 25 सेक्टरों में बिछाई गई 500 किलोमीटर से ज्यादा चेकर्ड प्लेटें, 30 पंटून पुल और 1,50,000 टॉयलेट्स शामिल हैं। इन सभी को तोड़ने की प्रशासन ने प्लानिंग कर ली है।
ये भी पढ़ें: Maha Kumbh 2025 के समापन पर बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; 19 हजार सफाई कर्मी सम्मानित
कब से शुरू होगा काम?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस आयोजन के औपचारिक समापन का ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने कहा, अब, टेंट सिटी को हटाने का काम शुरू किया जाएगा। दरअसल, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के साथ सरकार ने अनुबंध किया था, जिसके हिसाब से सरकार के पास मेला खत्म होने के बाद 15 दिनों का समय होगा। इस दौरान सबसे पहले कचरा साफ कराया जाएगा। इसके अलावा, मेला ज्यादातर अस्थायी बुनियादी ढांचे को हटाने का काम किया जाएगा।
कितना समय लगेगा?
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, PWD के चीफ इंजीनियर एके द्विवेदी का कहना है कि 500 किलोमीटर से ज्यादा चेकर्ड प्लेट सड़कों और 30 पांटून पुलों को तोड़ने में 15 मई तक का समय लग सकता है। वहीं, 31 मई तक अपने बुनियादी ढांचे को हटाने का काम किया जाएगा। इसमें 1306 किलोमीटर अंडरग्राउंड वाटर पाइपलाइन, 70,000 पानी के नल कनेक्शन और 85 ट्यूबवेल भी हटाए जाएंगे।
इसके अलावा, 1582 किलोमीटर ओवरहेड लाइट केबल, 45 सबस्टेशन, 78,000 एलईडी लाइट, 2000 हाइब्रिड सोलर लाइट, तीन लेयर एंटी ट्रिप इंफ्रास्ट्रक्चर को हटाने में कम से कम 90 का समय लग सकता है।
ये भी पढ़ें: महाकुंभ समापन और अब सफाई चालू; हाथों में ग्लव्स पहनकर गंगा में उतरे CM योगी आदित्यनाथ
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
13 mins agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
32 mins agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
1 hr agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
5 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
5 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
7 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
8 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
9 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
11 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines