CM Yogi Adityanath Clean Arail Ghat After Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 45 दिनों तक महाकुंभ का पावन पर्व महाशिवरात्रि के पवित्र स्नान के साथ समाप्त हो गया। 13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ हर एक दिन खबरों की सुर्खियों में रहा। महाकुंभ के इन 45 दिनों में 66 करोड़ से अधिक, यानी भारत की करीब आधी आबादी ने आस्था की डुबकी लगाई। महाकुंभ समापन के बाद जहां श्रद्धालुओं ने प्रयागराज से प्रस्थान किया, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा के घाट की सफाई शुरू कर दी। सीएम योगी हाथों में ग्लव्स पहनकर गंगा में उतरे और सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर गंगा के घाट की सफाई की।
सीएम योगी ने की गंगा की सफाई
सीएम योगी आदित्यनाथ महाकुंभ समापन के अगले दिन (27 फरवरी, 2025) को प्रयागराज में अरैल घाट पर पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले स्वच्छता अभियान में सफाई कर्मचारियों के साथ हिस्सा लिया और हाथों में ग्लव्स पहनकर गंगा में उतरकर घाट की सफाई की। इसके बाद उन्होंने रास्तों पर झाड़ू भी लगाया। गंगा की सफाई का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सीएम योगी साफ-सफाई के कार्यक्रम में शामिल होते दिखाई दे रहे हैं। सीएम योगी ने यह सारा काम महाकुंभ का आधिकारिक समापन समारोह से पहले किया।
गंगा आरती की गूंज
प्रयागराज में अरैल घाट संगम की सफाई करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केपी मौर्य और कैबिनेट के बाकी मंत्रियों के साथ मिलकर गंगा पूजा की। इसके बाद पूरे मंत्रिमंडल के साथ संगम पर गंगा आरती की। इस दौरान गंगा आरती की गूंज पूरे अरैल घाट में गूंजी। इसी के साथ प्रयागराज में महाकुंभ का समापन हुआ।
सफाई में बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
इतना ही नहीं, उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ 2025 के दौरान सबसे बड़े समन्वित सफाई अभियान का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केपी मौर्य और ब्रजेश पाठक ने आज पुरस्कार प्राप्त किया है। बता दें कि इस कार्यक्रम के ठीक पहले कांग्रेस के प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने यूपी सरकार और सीएम योगी से महाकुंभ का समय बढ़ाने की मांग की है।
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
2 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
2 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
3 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
8 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
8 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
10 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
11 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
12 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
14 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines