Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में लखनऊ के डालीबाग में माफिया मुख्तार अंसारी (मृतक) की जमीन ध्वस्त की बिल्डिंग पर फ्लैट बना दिए गए हैं। इन जमीनों पर बने फ्लैटों का प्रधानमंत्री आवास के तहत आवंटन किया जाएगा। इसको लेकर अगस्त में एलडीए पंजीकरण खोलेगा। इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।
दो साल से बन रहे हैं 72 फ्लैट
सोमवार को एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि डालीबाग में जमीन पर अवैध कब्जा कर माफिया मुख्तार ने बिल्डिंग बनाई थी। शासन के आदेश पर कार्रवाई करते हुए बिल्डिंग को ध्वस्त कर दिया गया था। इस जमीन पर दो साल पहले लखनऊ विकास प्राधिकरण ने पीएम आवास योजना के 72 फ्लैटों का निर्माण कराया है। उन्होंने बताया कि अभी इन फ्लैटों में कुछ काम बाकी है। इसका काम दो से तीन महीने में पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए एजेंसी का चयन कर लिया गया है। वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि मामला कोर्ट में होने के चलते पंजीकरण खोलने में देरी हो रही थी। अब कोर्ट से हरी झंडी मिल गई है। अब जल्द ही पंजीकरण खोल दिया जाएगा।
शत्रु संपत्ति पर बनाई थी कोठी
लखनऊ के डालीबाग में शत्रु संपत्ति पर माफिया मुख्तार अंसारी ने अपने परिजनों के लिए आलीशान कोठी बनवाई थी। साल 2020 में एलडीए ने जमीन को सरकारी संपत्ति बताते हुए कोठी को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। इसके बाद जमीन राज्य सरकार के पास आ गई। अब इस पर एलडीए ने जी प्लस तीन मंजिला फ्लैटों का निर्माण कराया है।
फरहत अंसारी के नाम पर बनाई थी कोठी
अधिकारियों का दावा है कि मुख्तार ने फरहत अंसारी के नाम पर डालीबाग में बिना नक्शा पास कराए कोठी का निर्माण कराया था। इसके बाद फर्जी कागजों के आधार पर एलडीए से साल 2007 में नक्शा पास करवा लिया। बताया जाता है कि इस कोठी में मुख्तार अंसारी लखनऊ प्रवास के दौरान रूकता था। उसके परिवार के कई सदस्य भी यहां रहते थे।
संबंधित खबरें
'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
2 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
2 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
3 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
7 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
7 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
9 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
10 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
11 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
13 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines