लखनऊ: उत्तर प्रदेश में दिवाली की रात पुलिस इंस्पेक्टर के कत्ल के मामले में बड़ा ही चौंकाने वाला पहलू सामने आया है। पता चला है कि यह कांड किसी और ने नहीं, बल्कि इंस्पेक्टर के अपने साले ने ही किया था। इतना ही नहीं, लगभग 3 महीने पहले बनाए गए इस मास्टर प्लान में उसकी खुद की बीवी भी शामिल थी। एक हफ्ते के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके रिमांड पर ले लिया है। खास बात यह है कि इस वारदात की छानबीन में जुटी पुलिस ने लगभग 500 सीसीटीवी फुटेज खंगाली, लेकिन जब कत्ल के आरोपी साले की पहचान हुई तो सिर्फ चप्पलों की वजह से।
दिवाली की रात 2 बजे मारे गई थी इंस्पेक्टर को गोलियां
बता दें कि प्रदेश के राजधानी नगर लखनऊ में मानस नगर में रविवार 12 नवंबर की रात प्रयागराज स्थित पीएसी की चौथी बटालियन में तैनात इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया था, जब रात करीब दो बजे वह अपनी बहन के यहां से घर लौट रहे थे। घर के पास पहुंचते ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी तो आस-पड़ोस के लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकले। जब लोग बाहर आए तो हमलावर वहां से भाग चुके थे और इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह खून से लथपथ पड़े थे। आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: UP में करंट से 4 बच्चों की मौत; 9 साल के लड़के को बचाने आए छोटे भाई और दो बहनों की भी गई जान
पत्नी भावना पर था पुलिस को शक
पुलिस ने छानबीन शुरू की तो परिवार के लोग किसी भी तरह की कोई रंंजिशबाजी होने से इनकार करते नजर आए। डीसीपी विनीत जायसवाल ने बताया कि पुलिस को शुरू से सतीश कंमार की पत्नी भावना पर शक था। हालांकि आधे घंटे की पूछताछ में उसने फायरिंग के लगभग एक मिनट बाद कार से निकलने के सवाल पर कहा कि वह उसकी आंख लगी हुई थी। जैसे ही आंख खुली और गाड़ी से बाहर निकली, काले कपड़े पहने एक युवक भागते दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो कोई सुराग नहीं मिला, फिर उसकी (भावना की) कॉल डिटेल निकवाई और उनके आधार पर फिर से पूछताछ की गई। उस वक्त भी भावना ने वही पहले दिन वाली बात दोहराई।
यह भी पढ़ें: महिला का रेपिस्ट पीएसी जवान गिरफ्तार, रेप कर खींची थीं अश्लील तस्वीरें और वायरल करने की दी थी धमकी
अवैध संबंधों के चलते परेशान पत्नी और साले ने रची साजिश
डीसीपी जायसवाल की मानें तो आखिर कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस ने आरोपियों को धर ही लिया। पहले तो किरायेदार युवती ने इंस्पेक्टर सतीश से संबंध की बात कबूल कर ली, जो उसकी पत्नी भावना ने कही थी। इसके अलावा सतीश के साले देवेंद्र ने वारदात के वक्त भी वही चप्पल पहन रखी थी, जो वारदात के बाद जांच-पड़ताल के चलते कोतवाली में आते वक्त पहनी थी। इसी के आधार पर सुराग मिला और कड़ाई से पूछताछ के बाद उसने बताया कि सतीश के कई महिलाओं और युवतियों के साथ संबंध थे, जिन्हें कई दोस्तों के साथ घर भी लेकर आता था। इसी से तंग आ चुकी भावना ने अपने भाई के साथ मिलकर तीन महीने पहले सतीश को ठिकाने लगाने की साजिश तैयार की थी।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
6 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
9 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
15 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
15 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
17 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
20 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
20 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
21 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines