Lucknow: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) से सपा विधायक पूजा पाल (SP MLA Pooja Pal) ने लखनऊ (Lucknow) में सीएम योगी (CM Yogi) से मुलाकात करके अपने लिए वाई प्लस (Y+) श्रेणी की सुरक्षा मांगी है। उन्होंने सीएम योगी को लिखे पत्र में कहा है कि उन्हें अपनी जान का खतरा है। बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद यह मामला सामने आया है।
18 साल पहले हुई थी विधायक राजू पाल की हत्या
जानकारी के मुताबिक 18 साल पहले प्रयागराज के तत्कालीन विधायक राजू पाल की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में उनकी पत्नी और वर्तमान सपा विधायक पूजा पाल वादी हैं। उनका आरोप है कि राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल और गार्ड संदीप की हत्या के बाद उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
सुनवाई से लौटते समय हुआ था उमेश पाल पर हमला
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बताया गया है कि राजू हत्याकांड में उमेश पाल अतीक अहमद के खिलाफ कोर्ट में सुनवाई से घर लौट रहे थे। तभी हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई। इसके बाद सपा विधायक पूजा पाल ने खुद के और मामले में अन्य गवाहों की जान को खतरा बताया था।
सीएम योगी से लखनऊ में की मुलाकात
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सपा विधायक पूजा पाल ने कल (रविवार) देर शाम लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। विधायक राजू पाल की हत्या के गवाह उमेश पाल और उनके गार्ड संदीप की हत्या के बाद पूजा पाल ने अपने लिए Y+ सुरक्षा की मांग की। सीएम को लिखे पत्र में उन्होंने जेल में बंद पूर्व सांसद अतीक अहमद से जान को खतरा होने की आशंका जताई है।
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 hr agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
7 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
7 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
11 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
11 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
20 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
23 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines