Lost City in Gewad Valley Almora : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक नदी है रामगंगा। इस नदी के किनारे पर गेवाड़ घाटी बसी हुई है । माना जा रहा है कि इस वैली की जमीन के अंदर एक प्राचीन शहर दफन है। इसे देखते हुए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) यहां खुदाई की संभावनाएं एक्सपलोर कर रहा है।
एएसआई के विशेषज्ञों की एक टीम पहले ही वैली का सर्वे कर चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि इस खोए हुए शहर को सामने लाने के लिए काम जल्द ही शुरू हो सकता है। आर्कियोलॉजिस्ट्स का कहना है कि इसे लेकर किए गए सर्वे की रिपोर्ट्स काफी आश्वस्त करने वाली हैं।
खुदाई के लिए तैयार किया जा रहा प्रस्ताव
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार देहरादून सर्किल के सुपरिंटेंडिंग आर्कियोलॉजिस्ट मनोज सक्सेना का कहना है कि वैली का अध्ययन करने के लिए एक और एडवांस्ड सर्वे भी हो रहा है। चौखुटिया इलाके में आने वाली इस वैली की खुदाई के लिए एक प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है।
यहां मिल चुके हैं सदियों पुराने कई मंदिर
एक सवाल यह उठा है कि गेवाड़ वैली के नीचे एक प्राचीन शहर होने की बात कैसे सामने आई। इसे लेकर एएसआई के एक अधिकारी ने बताया कि रामगंगा नदी के किनारे 10 किलोमीटर से ज्यादा इलाके में फैली इस वैली में कई ऐसे मंदिर मिले हैं जो 9वीं और 10वीं सदी के हैं।
इनका निर्माण कत्यूरी शासकों ने करवाया था। अधिकारी के अनुसार सदियों पुराने मंदिरों के अवशेषों की मौजूदगी इस ओर संकेत देती है कि यहां मंदिरों के निर्माण से पहले भी सभ्यता जरूर होगी।
रीजनल स्टेट आर्कियोलॉजिकल ऑफिसर डॉ. चंद्र सिंह चौहान का कहना है कि हमें इस वैली में हाल ही में कई छोटे मंदिर मिले हैं जिनकी ऊंचाई एक से दो फीट है।
1993 में मिला था भगवान गणेश का मंदिर
साल 1993 में भी यहां एक सर्वे हुआ था जिसमें 9वीं सदी में बना वक्रतुंडेश्वर (भगवान गणेश) का मंदिर मिला था। इसके अलावा नाथ संप्रदाय के सात अन्य मंदिर भी मिले थे। यह बताता है कि यहां तब भी लोग रहते होंगे। यह सर्वे गढ़वाल यूनिवर्सिटी के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति व पुरातत्व विभाग ने करवाया था।
इस टीम का हिस्सा रहे प्रोफेसर राकेश चंद्र भट्ट के अनुसार सर्वे के दौरान चैंबर्स और बड़े जार मिले ते जिनमें मृतकों के अवशेष रखे गए थे। इसके अलावा मिट्टी के रंगीन बर्तन भी मिले थे जो मेरठ के हस्तिनापुर और बरेली के अहिछत्र में मिले बर्तनों जैसे थे और पहली से पांचवीं सदी के थे।
प्रोफेसर भट्ट के मुताबिक जो हमने पाया था वह इस ओर इशारा करता है कि यहां जमीन के नीचे एक प्राचीन शहर दफन है जो खोजे जाने का इंतजार कर रहा है। यह एएसआई के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित हो सकता है।
इसी साल मिला था एक विशाल शिवलिंग
बता दें कि इसी इलाके में इसी साल नवंबर में एक विशाल शिवलिंग भी मिला था। इसकी ऊंचाई 1.2 मीटर और व्यास दो फीट का था। आर्कियोलॉजिस्ट्स के अनुमान के मुताबिक यह शिवलिंग 9वीं शताब्दी का है और कत्यूरी शासकों की ओर से बनवाए गए एक मंदिर का हिस्सा हुआ करता था।
ये भी पढ़ें: अब मौत की भी ‘भविष्यवाणी’ करेगा AI Tool!
ये भी पढ़ें: तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री को 3 साल की जेल
ये भी पढ़ें: दूसरे ग्रहों पर भी होता है ज्वालामुखी विस्फोट?
ये भी पढ़ें: Vivo ने भारत सरकार को कैसे दिया धोखा?
संबंधित खबरें
UP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
8 hrs ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
17 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
18 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
19 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
21 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
22 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
22 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
23 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
1 day agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines